रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन आज
हरदा 23 अक्टूबर 13/मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत जिले की विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं में 24 अक्टूबर को रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा। जिले की शास0 कन्या उमावि0 टिमरनी एवं शास0 उत्कृष्ट विद्यालय खिरकिया में दोपहर 12 बजे से तथा शास0 कन्या उमावि0 हरदा में दोपहर 01 बजे से मतदाता जागरुकता थीम पर छात्र-छात्राओ के द्वारा रांगोली के माध्यम से अधिकतम मतदान हेतु संदेश दिया जावेगा। इस प्रतियोगिता हेतु हरदा में श्री राजीव चौबे व्याख्याता, टिमरनी में श्रीमति कुसुम ताम्बुलकर प्रभारी प्राचार्य एवं खिरकिया में श्रीमति प्रमिला सोनी प्राचार्य को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें