केंद्र में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

केंद्र में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार : राहुल गांधी


rahul gandhi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए बुधवार को दावा किया कि 2014 में केंद्र में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी, जो युवाओं की सरकार होगी। रामपुर में रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि 2014 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी। यह सरकार युवा शक्ति की सरकार होगी, जो देश को बदल डालेगी।

राहुल ने यहां पर कांग्रेस के हालिया नारे को दोहराया जिसे उन्होंने राजस्थान के रैलियों में जमकर प्रयोग किया। उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग कहिए कि 'भरपेट रोटी खाएंगे, कांग्रेस को लाएंगे।' समाजवादी पार्टी(सपा), बहुजन समाज पार्टी(बसपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए राहुल ने कहा, "पिछले दो दशकों में यहां पर जिन पार्टियों ने सरकार बनाई वो विकास और प्रगति लाने में नाकाम रही।"

उन्होंने कहा, "जब तक विकास, भाईचारे, सड़क और बिजली की बात नहीं होगी। उत्तर प्रदेश में प्रगति नहीं आ सकती है।" राहुल ने कहा कि सड़क, बिजली, विकास और भाईचारे की बात केवल कांग्रेस पार्टी करती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अगर उत्तर प्रदेश को बदलना है तो यहां पर कांग्रेस की सरकार बनाइए।

कोई टिप्पणी नहीं: