गाँव-गाँव में हो रही लोकउम्मीदवार की खोज
- 26 अक्टूवर को होगी बिजावर विधानसभा के लोकउम्मीदवार की घोषणा, 250 ग्राम व वार्ड के प्रतिनिधी करेंगे तय
बिजावर // लोकतंत्र को सच्चा व सजीव बनाने हेतु लोकतंत्र का नया चेहरा गढ़ने की राष्ट्रिय युवा संगठन की ऐतिहासिक पहल अब रंग लाने लगी है गाँव-गाँव में मतदाता चौपाल लगा कर हमारा विधायक कैसा हो पर चर्चा कर रहे है तो अपराध, नशा, भ्रष्टाचार से दूर किसी स्वच्छ छवि के गैर राजनैतिक व्यक्ती को अपने गाँव व आस-पास के गाँव कस्वे में ख़ोज रहे है, साथ ही लोकउमीदवार की खोज हेतु कई गाँव की सर्किट मीटिंग भी आयोजित की जा रही है, संगठन के प्रांतीय संयोजक व लोकतंत्र अभियान के संयोजक अमित भटनागर ने बताया कि इस ऐतिहासिक प्रयोग के प्रति मतदाताओ में बड़ा उत्साह है, पहली बार मतदाताओ को अपना उमीदवार चुनने का मौका मिला है, अभी तक दलों ने उन्हें इस हक़ से मरहूम कर रखा था| संगठन के लक्ष्मीनारायण शर्मा व प्रेमलाल यादव ने बताया कि राष्ट्रिय युवा संगठन द्वारा पिछले १० माह से लोकतंत्र अभियान के तहत वोट हमारा, उम्मीदवार हमारा की तर्ज पर लोकउम्मेदवार की प्रक्रिया चलायी जा रही है, पिछले १० माह में १३ राज्यों के साहित्यकार,पत्रकार एवं जे.पी की सम्पूर्ण क्रांती व विनोवा के भूदान आन्दोलन जैसे प्रतिष्ठित आंदोलनो से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी व सामाजिक चिन्तको ने बिजावर विधानसभा के गाँव-वार्ड में पहुच मतदाता को जागरूक किया है, जिससे प्रेरित हो 250 गाँव/वार्ड के मतदाताओं ने अपने गाँव/वार्ड में मतदाता परिषद् का गठन किया है, हर मतदाता परिषद ने सर्व सम्मती से अपने प्रतिनिधियों को चुना इन 250 प्रतिनिधियों से मिलकर ही बिजावर विधानसभा के हाईकमांड का निर्माण किया गया है जो अपने से अलग विधानसभा के किसी एक मतदाता को विधायक का टिकिट देंगे, उससे पहली सभी प्रतिनिधी अपने गाँव-कस्वे व सर्किल में लोकउम्मीदवार ख़ोज रहे है| संगठन की पूजा अहिरवार ने बताया कि विजावर विधानसभा के सभी गाँव व वार्ड के प्रतिनिधियों से विधानसभा की हाईकमांड का निर्माण किया गया है जिसका सम्मलेन २५-२६ अक्टूवर को बिजावर के चंद्रलोक शादी घर में आयोजित की जा रही है, 25 अक्टूवर को लोकउमीदवार हेतु सभी प्रस्तावित लोगो को बुलाया जा रहा है, जिसमे से हाईकमांड की सर्वसहमती से २६ अक्टूवर को लोकुउमीदवार की घोषणा की जायेगी.
महिलाओं की आखों में आ गये आसू
- बेंटी जिंदावाद- कार्यक्रम, फड प्रदर्षन कर किया गया अयोजन
आज दिनांक को 23.10.2013 संकल्प समाज सेवी संस्था द्वारा बस स्टेण्डं क्र 01 छतरपुर में बेटी जिदांवाद कार्यक्रम का अयोजन फड प्रदर्षन , नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया । जिसमें घट रहे षिषु लिगांनुपात , महिलाओं व लडकियो पर होने वाली हिसां को रोकने व न स्वयं करने और ना ही किसी को करने देने के लिये। सभी ने हस्ताक्षर अभियान के बैनर पर हस्ताक्षर किये। कार्यक्रम के दौरान आनेक महिलाओ ने अपनी व्यथा रोते हुऐ सुनाई कि हम अपने माता पिता अपने घर में रख कर ही खिला रहे। कार्यक्रम के साथी जगदीष ने बतायो की यदि हम बेटियों को लडके बराबर सम्मान और सहयोग दें तो वो लडको से बहुत आगे जा सकती है उन्है अवसर देने की अवष्यकता है और हम सभी को उन्है आगे बढने के लिये अवसर देना चाहिये। कार्यक्रम के दौरान ग्राम सराई की महिला मीना सिंह ने बताया कि वह स्वंय आपने माता पिता का सहारा बनी है, और मां बाप के बुढापे का सहारा बेटा बनकर दे रही है, और एक दूसरी महिला ग्राम पडरिया से सीता ने कहा कि उनकी तीन बेटीयां है और उन्है बेटे की जरूरत नही है बेटियो उनके लिये बेटे के समान है बेटियो ही पढ लिखकर उनकी आंखों का तारा व बुढापे का सहारा बनेगी। अन्त में मीरा सिंह ने महिला अधिकार, घरेलू हिसां , व पी.सी.पी.एन.डी.टी एक्ट की जानकारी देते हुऐ अपने जिले में षिषु लिगानुपात 884 है जो हमारे लिये हिसां का कारण है क्योकि लोग आज के समय में बेटो की चाहत में बेटियोे के साथ हिसां कर रहे है। अर्थाथ सोनोग्राफी मषीन का दुरूप्योग कर बेटियों को गर्भ में खत्म कर रहे है जिससे हमारे जिले व राज्य के साथ देष का लिगांनुपात लगातार घट रहा है। कार्यक्रम में पम्पलेट,पोस्टर वितरण किये गये। कार्यक्रम के साथी माया सोनी प्रीति हल्दकार कौषल्या शर्मा जगदीष कार्यक्रम समन्वयक मीरा सिंह थी। यह कार्यक्रम 21 अक्टूवर से 30 अक्टूवर 2013 तक लगातार छतरपुर जिले में स्कूल, कालेज, समुदाये के साथ आनेक प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
अपराधियों की गिरफ्तारी पर पुरष्कार घोषित
छतरपुर/23 अक्टूबर/पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80-1 में निहित प्रावधान के तहत जिले के हरपालपुर, खजुराहो एवं राजनगर थाना के अंतर्गत अपराध घटित कर फ्रारी काट रहे अपराधियों की गिरफ्तारी पर नगद पुरष्कार घोषित किया है। अपराधी को गिरफ्तार करने वाले व्यक्ति, कर्मचारी, अधिकारी अथवा गिरफ्तारी की सटीक सूचना देने वाले को नगद पुरष्कार से पुरष्कृत किया जायेगा। जिन अपराधियों की गिरफ्तारी पर 1 हजार रूपये का पुरष्कार घोषित किया गया है, उनमें सेवाग्राम खजुराहो निवासी 30 वर्षीय शिंकू उर्फ भूपेन्द्र सिंह तनय राजेन्द्र सिंह एवं 27 वर्षीय रिंकू सिंह तनय राजेन्द्र सिंह, राजनगर निवासी वाहिद अली तनय शेर अली, 25 वर्षीय राजू उर्फ हामिद अली तनय वाहिद अली, 40 वर्षीय नईम खान तनय सुल्तान खान एवं जाहिद अली तनय नजीर अली, 38 वर्षीय शाहिद अली तनय नजीर अली, 40 वर्षीय गब्बू उर्फ बसीर खान तनय वाकिर अली, वीरू तनय जमालुद्दीन पठान तथा मंजूरनगर-खजुराहो निवासी 28 वर्षीय सलमान तनय हारून खान एवं लल्लू तनय नसीर खान शामिल हैं। इसी प्रकार विगत् 2 अक्टूबर को हरपालपुर निवासी जगदीश सोनी के घर में हुयी डकैती में अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये की ईनामी राशि घोषित की गई है।
आतिशबाजी विक्रय हेतु आवेदन 28 तक जमा होंगे
छतरपुर/23 अक्टूबर/दीपावली पर्व 2013 के दौरान आतिशबाजी का विक्रय पूर्व की भांति इस बार भी महाराजा काॅलेज स्टेडियम के बाजू में नियत स्थान से होगा। इस हेतु आतिशबाजी विक्रय के इच्छुक विक्रेता स्थान आवंटन के लिये 2 हजार 313 रूपये शुल्क जमा कर 28 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके पश्चात् आवेदकों की उपस्थिति में 30 अक्टूबर को सायं 3 बजे ड्रा खोला जायेगा।
संयुक्त राष्ट्र ध्वज फहराने के निर्देश
छतरपुर/23 अक्टूबर/विगत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी संयुक्त राष्ट्र दिवस समारोह 24 अक्टूबर को मनाया जायेगा। इस दौरान जिला मुख्यालयों पर महत्वपूर्ण सरकारी भवनों में संयुक्त राष्ट्र ध्वज उपलब्ध होने पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ फहराने हेतु निर्देशित किया गया है।
मतदान दलों की व्यवस्था हेतु निर्देश
छतरपुर/23 अक्टूबर/अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ज्योति कुमार श्रीवास्तव ने जिले के समस्त विभाग प्रमुखों से कहा है कि वे उनके अधीन संचालित ऐसे शासकीय भवनों, जिनमें मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं, मतदान दलों के पहुंचने के पूर्व मतदान केंद्रों की चाबी, आवश्यक फर्नीचर, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें करने हेतु संबंधितों को निर्देशित करें, जिससे मतदान दलों को पहुंचने पर कोई कठिनाई न हो। उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन हेतु जिले में कुल 1272 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं, जिसके अंतर्गत महाराजपुर में 211, चंदला में 215, राजनगर में 218, छतरपुर में 194, बिजावर में 203 एवं मलहरा में 231 मतदान केंद्र शामिल हैं।
घरेलू गैस सिलेण्डरों को दुरूपयोग न करें
छतरपुर/23 अक्टूबर/जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बी के सिंह ने जिले के व्यापारिक प्रतिष्ठानों, विवाह घरों एवं आम जनता से अपील करते हुये कहा है कि साढ़े 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग किया जाना शासन द्वारा प्रतिबंधित है। ऐसा करते पाये जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कार्यवाही के साथ ही अभियोजन की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि विगत् दिनों शहर के शगुन वाटिका एवं परिणय वाटिका विवाह घरों में घरेलू गैस सिलेण्डरों का उपयोग करते पाये जाने पर सिलेण्डर राजसात करने के पश्चात् विवाह घरों के लाइसेंस निरस्त करने हेतु जिला कलेक्टर द्वारा निर्णय पारित किया गया है। अतः व्यवसायिक प्रयोजन के उद्देश्य से 19 किलोग्राम के नीले सिलेण्डर का उपयोग करना चाहिये।
108 आरोपियों पर बाउण्ड ओवर की कार्यवाही हुयी
छतरपुर/23 अक्टूबर/विधानसभा निर्वाचन 2013 के निष्पक्ष संपादन के उद्देश्य से एसडीएम श्री डी पी द्विवेदी एवं तहसीलदार छतरपुर द्वारा एक वर्ष हेतु कुल 108 अपराधियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 41-2 एवं 110 जाफ्ता फौजदारी के तहत बाउण्ड ओवर की कार्यवाही की गई है। एसडीएम श्री द्विवेदी ने 55 एवं तहसीलदार श्री ने 53 आरोपियों के विरूद्ध उक्त कार्यवाही की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें