होशंगाबाद (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अक्तूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

होशंगाबाद (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अक्तूबर)

पहँच विहीन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था बनाने के लिए बैठक संपन्न

hoshangabad news
होशंगाबाद/23 अक्टूबर 2013/ विधान सभा निर्वाचन-2013 के लिए मतदान केन्द्रों से सत्त संपर्क बनाए रखने के लिए आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल जैन की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक श्री आई.पी.अरजरिया,डीएफओ श्री के.एस. भदोरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री के.जी.तिवारी,बीएसएनएल सहायक महाप्रबंधक श्री अरूण मेहतो एवं तकनीकी सहायक महाप्रबंधक श्री योगेन्द्र देवास्कर सहित सर्विस प्रोवाइडर कंपनी टाटा डोकोमो, आइडिया,वोडाफोन,रिलायन्स के प्रतिनिधि तथा जिला स्तरीय कम्यूनिकेशन प्लान टीम के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि संचार पहुँच विहीन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था सुदृढ़ होना चाहिए। बैठक में बताया गया कि बीएसएनएल द्वारा 26 मतदान केन्द्रों पर सीडीएमए सेट विद पेचपेट उपलब्ध कराए जाएंगे।ये सेट मतदान केन्द्रों के बीएलओ तथा सेक्टर अधिकारियों के पास मौजूद रहेंगे। सतपुड़ा रिजर्व टाईगर क्षेत्र के दूरस्थ मतदान केन्द्रों के लिए वन विभाग तथा पुलिस विभाग वायरलेस सेट उपलब्ध कराएं जाएंगे। इस मौके पर कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों सहित सभी निर्माण एजेन्सियों को निर्देश दिए कि वे बीएसएनल विभाग की अनुमति के बिना किसी भी तरह की खुदाई नहीं करें। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र में जिस भी कंपनी का नेटवर्क विद्यमान हो उसी कंपनी का मोबाईल नम्बर अपने पास रखें। उल्लेखनीय है कि विधान सभा क्षेत्र सिवनी मालवा में 10 मतदान केन्द्र ढेकना,पलासी, सामर्धा,मारघट,रांझी,पिपरियाखुर्द,लालपानी,बारासेल,भावरा तथा पिपलगोटा मतदान केन्द्र संचार सेवा पहुँचविहीन है।इसी तरह विधानसभा क्षेत्र सोहापुर में 4 मतदान केन्द्र नान्दनेर,जाम,पोढार तथा मालनी विधान सभा क्षेत्र पिपरिया में 8 मतदान केन्द्र रोरीघाट,काजरी,कांजीघाट,बदकछार,चाकर, बरगोंदी, नांदिया तथा चूरनी के मतदान केन्द्र संचार सेवा पहुँचविहीन हैं।

मेले के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन हो -कलेक्टर श्री राहुल जैन
  • बान्द्राभान मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न

hoshangabad news
होशंगाबाद/23 अक्टूबर 2013/ विधान सभा निर्वाचन को देखते हुए होशंगाबाद क्षेत्र के बान्द्राभान में 15 नवंबर से 18 नवंबर तक लगने वाले मेले के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित हो।उक्त निर्देश कलेक्टर श्री राहुल जैन ने आज बान्द्राभान मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दिए। इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री आई.पी.अरजरिया,वन मण्डलाधिकारी श्री के.एस.भदोरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री के.जी.तिवारी भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने निर्देश दिए कि नदियों में खतरनाक स्थलों पर बेरिकेड्स लगवाए।आवागमन के अधिकतम रास्ते रखें,पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ हों,सड़कों पर अतिक्रमण नही हो इस बात का ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि वे मेला प्रारंभ होने के पूर्व खदानों के ट्रकों को बाहर करें। नगरपालिका अधिकारी मेला परिसर की नियमित रूप से साफ-सफाई कराए तथा अस्थाई शौचालय बनाए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शुध्द पेयजल की व्यवस्था कराए। विद्युत विभाग मेले के दौरान विद्युत निर्बाध रूप से प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करें। पशु चिकित्सा तथा स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा केम्प लगाए। विधान सभा निर्वाचन को देखते हुए किसी भी विभाग की योजनाओं को लेकर प्रदर्शनी नहीं लगेगी। अत्यावश्यक सेवा के लिए ही विभागीय स्टाल लगाए जाएंगे।मेला आयोजन के लिए एसडीओ राजस्व श्री राजेश शाही नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत सीईओ श्री उमेश शर्मा को मेला अधिकारी बनाया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: