मोदी की लोकप्रियता से विपक्षी खेमे में घबराहट : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

मोदी की लोकप्रियता से विपक्षी खेमे में घबराहट : भाजपा


vijay bahadur pathak
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि धन्यवाद रैलियों में भीड़ का न जुट पाना साबित करता है कि केंद्र सरकार को सत्ता से विदा करने का मन जनता ने बना लिया है। भाजपा ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी को लेकर विपक्षी दलों के बीच जो घबराहट का माहौल है वह राहुल के बयानों से समझा जा सकता है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि चुनाव की आहट मात्र से ही प्रदेश में सपा-बसपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। 

पाठक ने कहा, "नूराकुश्ती का खेल खेल रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का सपा-बसपा पर हमलावर होना उसी रणनीति का हिस्सा है। मुजफ्फरनगर में राजनीतिक हित चिंतन के लिए खून की होली खेल रही सपा सरकार पर केन्द्र सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की।"

पाठक ने कहा, "धन्यवाद तो कांग्रेस ने अपने सहयोगियों को सीबीआई से बचाकर दे ही दिया है। रैली में तो महज औपचारिकता का निर्वहन किया जा रहा है। जिन उपलब्धियों का जिक्र अपने उद्बोधन के दौरान राहुल कर रहे थे उन उपलब्धियों के लिए उन्होंने अपने सहयोगी सपा-बसपा को भी धन्यवाद देना चाहिए था क्योंकि केंद्र में उनके ये दल समर्थक हैं।" 

पाठक ने कहा, "दस वर्षो के कांग्रेस के कुशासन और उत्तर प्रदेश में सरकारी धन के लूट खसोट को अपरोक्ष रूप से संरक्षण दे रही कांग्रेस को जनता ने सबक सिखाने का फैसला कर लिया है। देश में लगातार बढ़ रही नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से विपक्षी खेमे में घबराहट है।"

कोई टिप्पणी नहीं: