नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अक्तूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अक्तूबर)

स्टेटिक निगरानी दल आदेश में आंशिक संशोधन, दस दल रखेंगे विशेष निगरानी

neemuch news
नीमच, 23 अक्टूबर 2013, विधानसभा निर्वाचन 2013 अंतर्गत जिले के तीनों विधानसभा के 10 थाना क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतों की जांच तथा अवैध शराब, हथियार, रूपयों के परिवहन तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विकाससिंह नरवाल द्वारा पूर्व में प्रत्येक थाना क्षेत्र हेतु स्टेटिक निगरानी दल (एस़एस.टी.)गठित कर विशेष कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी नियुक्त किये गये थे, जिसमें आंशिक संशोधन आदेश जारी किया गया है। नवीन आदेशानुसार विधानसभा क्षेत्र 228-मनासा अंतर्गत थाना मनासा के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच के विषय वस्तु विशेषज्ञ डाॅ0 डी.एस.नरूका मोबाइल नंबर 9424530721 एवं ए.एस.आई. मनासा श्री के.एल. दायमा मोबाइल नंबर 9424034814 को, थाना कुकड़ेश्वर के लिए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एन.एस.भीड़े मोबाइल नंबर 9425986218 एवं ए.एस.आई. श्री बी.एस.चन्द्रावत मोबाइल नंबर 8719808388 को, थाना रामपुरा के लिए मण्डी सचिव कृषि उपज मण्डी नीमच श्री राजेन्द्र सिंह बघेल मोबाइल नंबर 9425326474 एवं ए.एस.आई. श्री बी.एन. सिंह मोबाइल नंबर 9479995450 को नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र 229- नीमच अंतर्गत थाना नीमच केन्ट के लिए विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच श्री संजय कुमार मोबाइल नंबर 9329435110 एवं एस.आई. श्री चेनसिंह सोलंकी मोबाइल नंबर 9009984944 को, थाना बघाना के लिए उप संचालक कृषि नीमच श्री सी.एल.केवड़ा मोबाइल नंबर 9827615021 एवं ए.एस.आई. श्री शतुध्न तिवारी मोबाइल नंबर 9425364891 को, थाना नीमच सीटी के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा सोवाएं नीमच डा0 जी.डी. वर्मा मोबाईल नंबर 8989651819 एवं ए.एस.आई. श्री आर.एस.पंवार मोबाइल नंबर 9424898062 को, थना जीरन के लिए नायब तहसीलदार नीमच श्री शम्भुसिंह सिसोदिया मोबाइल नंबर 9407435211 एवं ए.एस.आई. श्री ए.एस. वाल मोबाइल नंबर 9826730325 को नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 230-जावद अंतर्गत थाना जावद के लिए सहायक यंत्री जल संसाधन नीमच श्री श्याम मोहन अस्थाना मोबाइल नंबर 9993461318 एवं ए.एस.आई. श्री धनजीत सिंह मोबाइल नंबर 9893088314 को, थाना रतनगढ़ के लिए जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र नीमच श्री रामवीर सिंह सिकरवार मोबाइल नंबर 9977209886 एवं ए.एस.आई. श्री एम.एल. परमार मोबाइल नंबर 9977091647 तथा थाना सिंगोली के लिए सहायक यंत्री लोक निर्माण नीमच श्री मायाराम सोलंकी मोबाइल नंबर 9827533812 एवं ए.एस.आई. श्री आर.के. सिधावत मोबाइल नंबर 9479995520 को नियुक्त किया गया है।

वोटिंग कम्पार्टमेन्ट  बनेंगे

नीमच, 23 अक्टूबर 2013, जिला निर्वाचन कार्यालय नीमच द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2013 हेतु मतदान केन्द्र में पोली प्रोपलिन मटेरियल अथवा गत्तें(कार्डबोर्ड) से साईज 21‘‘×21‘‘×21‘‘ मंे वोटिंग कम्पार्टमेंट बनाने हेतु इच्छुक व्यवसाईयों से दरें आमंत्रित की गई हंै। इच्छुक व्यक्ति, फर्म अपनी दरें बंद लिफाफे में 29 अक्टूबर 2013 को सायं 4 बजे तक निविदा दरें प्रस्तुत कर सकते हैं। निविदाएं उसी दिन सायं  5 बजे  खोली जायेगी। पोली प्रोपलिन मटेरियल एवं गत्ते(कार्डबोर्ड) की पृथक-पृथक दरें दी जावेगी। 

प्रिंटर सामग्री की दरें आमंत्रित 

नीमच, 23 अक्टूबर 2013, जिला निर्वाचन कार्यालय को लेजर प्रिन्टर्स एंव फोटो कापियर के नवीन कार्टरेज टोनर की आवश्यकता हैे। इच्छुक कम्प्यूटर सामग्री विके्रता एचपी लेजर प्रिंटर 1005, 2420,एचपी क्यू 5945 ए, लेजर प्रिंटर टोनर 12 नवम्बर, रिको 3350 फोटो काॅपी मशीन एंव एन्टी वायरस के साथ ही उपरोक्त सभी कार्टरेज टोनर रिफिल की दरें प्रस्तुत कर सकते है। संबंधित फर्म, ठेकेदार अपनी दरें बंद लिफाफे में 25 अक्टूबर 2013 को अपरान्ह 3.00 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय नीमच में प्रस्तुत कर सकते हैं।   

श्री वैश्य उप नोडल अधिकारी नियुक्त

नीमच, 23 अक्टूबर 2013,विधानसभा निर्वाचन 2013 के दौरान नगदी एंव बेशकीमती वस्तुओं के परिवहन की निगरानी के लिए आयकर अधिकारी श्री के.पी.वैश्य, नीमच को उप नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सब नोडल अधिकारी एंव यूनिट को पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जायेगा।             

वोटिंग मशीनों का रेण्डमाईजेशन आज 

नीमच, 23 अक्टूबर 2013,भारत निर्वाचन आयेाग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2013 की तैयारियों के संबंध में इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन आज 24 अक्टूबर 2013 को भौतिक रूप से उपलब्ध सही मशीनों का छप्ब् द्वारा उपलब्ध साॅफ्टवेयर में किया जाएगा।उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.आर. कतरौलिया ने सभी मान्यता प्राप्त दलों के अध्यक्षों को गुरूवार को अपरान्ह तीन बजे कलेक्टोरेट एनआईसी कक्ष में उपस्थित होने का आगृह किया है। 

मतदाता 29 अक्टूबर तक नाम जुडवा सकेगें 

नीमच, 23 अक्टूबर 2013,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश जारी किए हैे कि विधानसभा चुनाव 2013 के  सतत् अद्यतन के तहत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के उप नियम (3) एवं 4 के तहत नाम निर्देशन करने की अंतिम तारीख के 10 दिन पूर्व तक मतदाता अपना नाम नामावली में जोडने के लिए आवेदन कर सकते है। अर्थात 29 अक्टूबर 2013 तक नाम जोडने ,संशोधन एवं हटाये जाने हेतु आवेदन स्वीकार किये जायेगें। ऐसे वयस्क मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है वे प्रारूप 6 में मतदाता सुविधा केन्द्रों, एंव बीएलओं को आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। 

लोक अदालत में विद्युत प्रकरणों पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी

नीमच, 23 अक्टूबर 2013,जिला मुख्यालय नीमच तथा तहसील मुख्यालय मनासा एवं जावद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार 30 नवबंर 2013 शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत लंबित अधिकाधिक प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। इस हेतु निम्नदाब के विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं के सिविल दायित्व में 50 प्रतिशत की छूट राज्य शासन द्वारा प्रदान की जाएगी। जिला विधिक सहायकता अधिकारी श्री सुभाष जैन ने पक्षकारों से आग्रह किया है कि वे अपने विद्युत प्रकरणों का निराकरण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराकर राज्य शासन द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठा सकतंे है।

आबकारी विभाग द्वारा 5 प्रकरण दर्ज, 31 लीटर अवैध शराब जप्त

नीमच, 23 अक्टूबर 2013,विधानसभा निर्वाचन 2013 के परिपे्रक्ष्य में अवैध शराब के संग्रह एवं विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग द्वारा 22 अक्टूबर 2013 को आकस्मिक जांच कर पांच आरोपियों के कब्जें से 31 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर, प्रकरण दर्ज किए गए है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यशवंत धनोरा ने बताया कि विभागीय उड़न दस्तों द्वारा आकस्मिक जांचकर आरोपी ओमप्रकाश पिता नारायण निवासी नीमच के कब्जे से 2 लीटर हाथ भट्टी देशी शराब, राधाबाई पति रोशन लाल बांछड निवासी सगरग्राम के कब्जे से 3 लीटर हाथ भट्टी देशी शराब, शीलाबाई पति बलविंदरसिंह बाछडा निवासी सगरग्राम के कब्जे से 2 लीटर हाथ भट्टी देशी शराब, वरदीचंद पिता तुसलीराम भील निवासी रूपपुरा के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी देशी शराब, एवं ताराबाई पति बबुल बांछडा निवासी चपलाना के कब्जे से 14 लीटर हाथ भट्टी देशी शराब जप्त की गई एवं उपरोक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा(1) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किये गये।  

कोई टिप्पणी नहीं: