विदेशी पूंजी भंडार में 1.46 अरब डॉलर की वृद्धि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 अक्टूबर 2013

विदेशी पूंजी भंडार में 1.46 अरब डॉलर की वृद्धि


foreign exchange
देश का विदेशी पूंजी भंडार चार अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.46 अरब डॉलर बढ़कर 277.72 अरब डॉलर हो गया। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली। पिछले तीन सप्ताहों से विदेशी पूंजी भंडार में तेजी से कमी आई थी, जो 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 1.11 अरब डॉलर गिरकर 276.26 अरब डॉलर हो गया था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी साप्ताहिक आकड़ों के अनुसार, देश के विदेशी पूंजी भंडार का मुख्य घटक विदेशी मुद्रा भंडार भी चार अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.4 अरब डॉलर बढ़कर 249.32 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद यूरो, पाउंड तथा येन जैसी गैर डॉलर मुद्राओं के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर होता है। इससे पहले 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.29 अरब डॉलर घटकर 247.92 अरब डॉलर हो गया था।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएएमएफ) में जमा भारतीय भंडार में 72 लाख डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई, और यह 2.19 अरब डॉलर हो गया। इसी अवधि में विशेष आहरण अधिकार में भी 1.47 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह 4.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया। देश के स्वर्ण भंडार में भी 4.13 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई, तथा समीक्षाधीन अवधि में देश का स्वर्ण भंडार बढ़कर 21.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

कोई टिप्पणी नहीं: