अपेक्षित था तेंदुलकर का संन्यास : धौनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 अक्टूबर 2013

अपेक्षित था तेंदुलकर का संन्यास : धौनी


mahendra singh dhoni
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि सचिन तेंदुलकर का संन्यास अपेक्षित था। धौनी ने सार्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक तेंदुलकर के पिछले 23 वर्षो से लगातार शीर्ष पर बने रहने के लिए उनकी सराहना भी की। 

धौनी ने आस्ट्रेलिया के साथ शुरू हो रहे सात अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला से पहले शनिवार को कहा, "मुझे पता था कि उनका (सचिन) संन्यास निकट आ गया है। मैं उनके लिए खुश हूं, जिस तरह उन्होंने अपने सफल करियर को गढ़ा, अपने करियर के दौरान जब वह शीर्ष पर रहे, इन सबके लिए मुझे उनके प्रति खुशी है। पिछले 23 वर्षो से वह हमेशा शीर्ष पर रहे।" धौनी ने कहा कि तेंदुलकर ने पिछले 23 वर्षो से अपने कंधों पर देश की उम्मीदों का भार उठा रखा था।

धौनी ने आगे कहा, "जब आप कुछ समय तक अपनी टीम के शीर्ष बल्लेबाज होते हैं, तो जब आप रन बनाते हैं या नहीं बनाते हैं, सभी आपके प्रदर्शन का आकलन करते हैं। उन्हें इतने भारतीयों की उम्मीदों पर खरा उतरना था। कई बार भारतीय प्रशंसक आपसे बहुत ज्यादा उम्मीद रखते हैं। इन सबको सहते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करना ही उन्हें लाजवाब बनाता है।"

तेंदुलकर के 200वें टेस्ट मैच के दौरान मुंबई में स्टेडियम के खचाखच भरे होने के सवाल पर धौनी ने कहा, "अगर ऐसा अभी नहीं होता है तो अगले 25 वर्षो में भी 'हाउसफुल मैच' नहीं होगा।"

कोई टिप्पणी नहीं: