मथुरा लोकसभा सीट से ही लड़ेंगे जयंत चौधरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013

मथुरा लोकसभा सीट से ही लड़ेंगे जयंत चौधरी


jayant chaudhary
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के सुपुत्र और मथुरा लोकसभा सीट से सांसद जयंत चौधरी अगला आम चुनाव मथुरा से ही लड़ेंगे। इससे पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। रालोद के मीडिया प्रभारी एम. के. तायल ने कहा कि सांसद जयंत चौधरी के फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बातें महज अटकलें हैं और चौधरी कई सार्वजनिक समारोहों में कह चुके हैं कि वे मथुरा लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। 

तायल ने कहा कि ऐसे में जयंत चौधरी के किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि रालोद यह स्पष्ट करना चाहती है कि चौधरी मथुरा से ही चुनाव लड़ेंगे। रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने भी चौधरी के सीट बदलने की सम्भावनाओं को खारिज करते हुए कहा था कि इस बारे में आ रही सूचनाएं पूरी तरह से तथ्यहीन हैं। जयंत चौधरी मथुरा छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। मथुरा में उनका लगातार बैठकें करना इस बात का प्रमाण है। 

कोई टिप्पणी नहीं: