नडाल को हराकर जोकोविक बने चीन ओपन चैम्पियन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 6 अक्तूबर 2013

नडाल को हराकर जोकोविक बने चीन ओपन चैम्पियन


jovovichस्पेन के राफेल नडाल ने बेशक चीन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाकर एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया हो लेकिन वह बीजिंग में चैम्पियन नहीं बन सके। सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने बेशक 100 से अधिक सप्ताह पर शीर्ष वरीय टेनिस स्टार की कुर्सी पर रहने के बाद इससे हाथ धो दिया लेकिन उन्होंने बीजिंग ओपन के रूप में अपने खिताबों की झोली में एक और खिताब डाला।

जोकोविक ने रविवार को खेले गए फाइनल मैच में नडाल को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया। सोमवार को जब पेशेवर टेनिस संघ अपना ताजातरीन रैंकिंग जारी करेगा तो उसमें नडाल पहले और जोकोविक दूसरे क्रम पर रहेंगे। ब्रिटेन के एंडी मरे तीसरे वरीय खिलाड़ी हैं। जोकोविक विश्व वरीयता की शीर्ष कुर्सी पर 101 सप्ताह तक रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: