मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही पाक आतंकी शिविर बंद होंगे : नकवी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 अक्टूबर 2013

मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही पाक आतंकी शिविर बंद होंगे : नकवी

सप्रग सरकार पर कायर और डरपोक होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने शुक्रवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही पाकिस्तान अपनी धरती से संचालित आतंकवादी शिविरों को बंद करने को बाध्य हो जाएगा। भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर साहसोन में किसानों की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही पाकिस्तान अपनी धरती से संचालित आतंकवादी शिविरों को बंद करने को बाध्य हो जाएगा।

देश को याद है कि जब भाजपा सत्ता में थी तो कारगिल घुसपैठ के दौरान देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारी सरकार हमेशा कायर और डरपोक प्रतीत होती है। बांग्लादेश, पाकिस्तान और म्यामांर जैसे छोटे देश भी भारत को आंख दिखाने का दु:साहस कर रहे हैं। नकवी ने कहा कि कांग्रेस के नौ वर्षों के शासन काल में घोटाले दर घोटाले ही उनकी उपलब्धि है। समाजवादी पार्टी और बसपा पर प्रहार करते हुए नकवी ने कहा कि दोनों दल कांग्रेस के ही घनिष्ठ मित्र हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि संप्रग को लगातार समर्थन देकर उन्होंने सुनिश्चित किया है कि लोगों को सूचना के अधिकार और खाद्य सुरक्षा कानून जैसे वादों से छला जाए जबकि पार्टियां भ्रष्टाचार के अधिकार में संलग्न रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: