बीएआई के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचीं ज्वाला गुट्टा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

बीएआई के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचीं ज्वाला गुट्टा


jwala guttaदेश की शीर्ष युगल महिला टेनिस स्टार ज्वाला गुट्टा ने भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) की अनुशासन समिति के प्रस्ताव पर संघ द्वारा अपने ऊपर आजीवन प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। ज्वाला ने बुधवार को संघ के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और कहा कि अनुशासन समिति ने न्याय एवं निष्पक्षता के प्राकृतिक एवं निर्धारित सिद्धांत का उल्लंघन किया है और बिना उन्हें सुनवाई का मौका दिए उनके खिलाफ आजीवन प्रतिबंध का आदेश जारी कर दिया। न्यायाधीश वी. के. जैन ने इस मामले की सुनवाई के लिए गुरुवार, 10 अक्टूबर का दिन निर्धारित किया है।

ज्वाला ने न्यायालय को यह भी बताया कि बीएआई ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके हिस्सा लेने पर भी रोक लगा दी है। ज्वाला ने अपनी याचिका में कहा है कि बीएआई ने बिना किसी वाजिब कारण या स्पष्टीकरण के उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। ज्वाला द्वारा दायर याचिका के अनुसार, "बीएआई का रवैया पूर्वग्रहग्रस्त है, और उन पर निशाना साधने के लिए लिया गया है।"

याचिका में कहा गया है, "खेल मंत्रालय को इस मामले की स्वतंत्र रिपोर्ट मांगे जाने का निर्देश दिया जाए, तथा उचित प्रक्रिया के अभाव में बीएआई के अंदर निर्णय प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक स्वतंत्र नियामक प्रणाली स्थापित करने का निर्देश भी दिया जाए।"

कोई टिप्पणी नहीं: