सुषमा स्वराज ने राहुल गांधी की आलोचना की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

सुषमा स्वराज ने राहुल गांधी की आलोचना की


sushma swarajलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना उस दावे के लिए की, जिसमें राहुल ने कहा है कि संसद में भूमि अधिग्रहण विधेयक का विपक्ष ने विरोध किया था। सुषमा ने ट्वीट किया है, "राहुल गांधी मेहरबानी कर दम दिखाएं और सच बोलें।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता ने अलीगढ़ में आयोजित रैली में राहुल द्वारा किए गए उस दावे को निशाने पर लिया, जिसमें उन्होंने कहा कि विपक्ष ने भूमि अधिग्रहण विधेयक का विरोध किया था।

सुषमा ने कहा है, "लोकसभा में (29 अगस्त को) विधेयक पर बोलते हुए जयराम रमेश ने मेरा विशेष तौर पर शुक्रिया अदा करते हुए कहा था कि दो सर्वदलीय बैठकों के दौरान ऐसा लग रहा था कि बात आगे नहीं बढ़ सकती है, लेकिन आपने (सुषमा ने) समाधान निकाला और उसी का नतीजा है कि आज हम सदन में इस विधेयक पर चर्चा कर रहे हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: