कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013

कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल


petrolium
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा शुक्रवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 10 अक्टूबर को बढ़कर 108.31 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई, जो नौ अक्टूबर के 107.52 अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बढ़ गई है। रुपये के संदर्भ में भी कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है और यह 10 अक्टूबर को 6738.38 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि नौ अक्टूबर को यह 6657.64 रुपये प्रति बैरल थी। डॉलर की तुलना में रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण ऐसा हुआ। 

10 अक्टूबर को रुपये/डॉलर की विनिमय दर 62.14 अमेरिकी डॉलर थी, जबकि पिछले कारोबारी दिवस नौ अक्टूबर को यह 61.92 अमेरिकी डॉलर थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: