अमेरिकी शटडाउन से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित : विश्व बैंक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013

अमेरिकी शटडाउन से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित : विश्व बैंक


world bank
विश्व बैंक ने कहा है कि अमेरिका में व्याप्त राजकोषीय अनिश्चितता का वैश्विक असर है और इससे विकासशील देशों में गरीबी उन्मूलन के प्रयासों को धक्का लगेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विश्व बैंक समूह की प्रबंध निदेशक और मुख्य संचालन अधिकारी श्रीमुलयानी इंद्रावती ने गुरुवार को कहा, "अमेरिका दुनिया में सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है और यहां जो कुछ भी घट रहा है उसका सभी विकासशील देशों पर असर पड़ने वाला है।"

इंद्रावती ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिकी कर्ज सीमा के मुद्दे पर स्पष्टरूप से दुनिया की नजर है और अमेरिकी डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के बीच पैदा हुआ विवाद समय के भीतर समाप्त होना हर किसी के हित में है। 

अमेरिकी वित्त मंत्री जैकब लीव ने कहा है कि चूंकि अमेरिकी सरकार की कामबंदी 11वें दिन में प्रवेश कर गई है, लिहाजा वाशिंगटन के सामने एक और राजकोषीय समय सीमा की समस्या पैदा हो गई है। संघीय सरकार 17 अक्टूबर तक 167 खरब डॉलर की कर्ज सीमा तक पहुंच जाएगी। और यदि इसे बढ़ाया नहीं गया तो एक भयानक डिफाल्ट की समस्या पैदा हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: