प्रधानमंत्री ने तूफान की परिस्थिति का जायजा लिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 अक्टूबर 2013

प्रधानमंत्री ने तूफान की परिस्थिति का जायजा लिया


manmohan singh
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को आंध्र प्रदेश एवं ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में आए चक्रवाती तूफान फेलिन के कारण पनपी परिस्थिति का जायजा लिया, और तूफान प्रभावित राज्य को पहले से चौकस की गईं सभी संभव सहायताएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्रा से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने तूफान की परिस्थिति का जायजा लिया।

कैबिनेट सचिव अजित कुमार सेठ ने प्रधानमंत्री को परिस्थिति से निबटने के लिए अपनाए गए सभी उपायों की जानकारी दी। चक्रवाती तूफान फेलिन से होने वाले नुकसान की संभावना को देखते हुए चार लाख से अधिक लोगों को फेलिन से शनिवार की देर शाम लगभग नौ बजे के करीब देश के पूर्वी तटवर्ती इलाकों से टकराने से पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: