फेलिन तूफान की चेतावनी जारी होने के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार को पश्चिम बंगाल स्थित अपने पैतृक गांव से दिल्ली लौट गए। दुर्गा पूजा मनाने के लिए राष्ट्रपति बीरभूम जिले के मिराती गांव में थे।
मुखर्जी ने संवाददाताओं से जिले में कहा कि तूफानी मौसम के कारण वे दिल्ली लौट रहे हैं। अब वे रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में दशहरा मनाएंगे।
राज्य सरकार के सूत्रों ने बताया कि शनिवार सवेरे मुखर्जी किरनहार कस्बे में स्थित अपनी बड़ी बहन के घर गए और वहां से पानागढ़ के लिए निकले। इसके बाद वे दिल्ली रवाना हो गए।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें