खुफिया एजेंसियों ने जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी हमले की आशंका जताई है. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013

खुफिया एजेंसियों ने जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी हमले की आशंका जताई है.

अमन की बाट जोह रहे जम्‍मू-कश्‍मीर में एक बार फिर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है. आतंकी हमले के मद्देनजर आईबी ने अलर्ट जारी किया है. खुफिया एजेंसियों ने जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकियों के एक ग्रुप की घुसपैठ की आशंका जताई है. आतंकियों का यह ग्रुप किसी बड़ी शख्सियत को टारगेट बना सकता है. इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि आतंकी सांबा जैसे ही कई हमले करने की फिराक में हैं.

गौरतलब है कि जम्‍मू-कश्‍मीर में LoC के पास पाकिस्‍तान की ओर से घुसपैठ की घटनाओं में इजाफा हुआ है. सुरक्षाबलों को इन घुसपैठियों से निपटने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि भारतीय सेना का दावा है कि स्थिति पूरी तरह काबू में है.

पाकिस्‍तान की ओर से लगातार सीजफायर के उल्‍लंघन की घटनाएं बढ़ी हैं. सीमा पर फायरिंग की आड़ में आतंकी घुसपैठ को अंजाम देते हैं. आरोप है कि घुसपैठियों को पाकिस्तानी सेना की शह हासिल है.

कोई टिप्पणी नहीं: