अब तक कांग्रेस के साथ सीटों पर तालमेल नहीं हो सका : झामुमो - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 7 अक्टूबर 2013

अब तक कांग्रेस के साथ सीटों पर तालमेल नहीं हो सका : झामुमो

shibu soren
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रमुख शिबू सोरेन ने रविवार को कहा कि अगले वर्ष होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीटों का तालमेल अभी तक नहीं हो पाया है। शिबू सोरेन ने यहां संवाददताओं से कहा, "कांग्रेस और झामुमो के नेता मिल बैठकर सीटों के तालमेल के मुद्दे पर फैसला लेंगे।"

झारखंड में 14 में से 10 सीटों पर कांग्रेस के दावे के बारे में उन्होंने कहा, "कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा इस बात का फैसला नहीं किया गया है।"उधर, कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेश सिन्हा ने कहा कि जुलाई में जब सरकार बन रही थी, उसी समय सीटों के तालमेल के बारे में सब तय हो चुका था। सहमति के मुताबिक, कांग्रेस 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: