अंजलि इला मेनन को कला और संस्कृति में योगदान के लिए दयावती मोदी पुरस्कार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 नवंबर 2013

अंजलि इला मेनन को कला और संस्कृति में योगदान के लिए दयावती मोदी पुरस्कार.

समकालीन चित्रकला की प्रख्यात हस्ती अंजलि इला मेनन को भारतीय कला और संस्कृति के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए दयावती मोदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने कल देर शाम दयावती मोदी फाउंडेशन फार आर्ट, कल्चर एंड एडुकेशन की ओर से मेनन को वार्षिक पुरस्कार के तहत 2.5 लाख रुपये, चांदी की शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
    
मेनन ने कहा कि इस पुरस्कार के लिए चुने जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं, जिससे दलाई लामा और मदर टेरेसा को भी सम्मानित किया जा चुका है। मुझमें विश्वास जताने के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करती हूं। इस तरह के अनमोल विश्वास से मुझे अपने कार्यों को जारी रखने के लिए प्रेरणा मिलेगी। वर्ष 1958 में अपनी पहली एकल प्रदर्शनी लगाने वाली 73 वर्षीय कलाकार की कलाकृतियों की कुल 48 प्रदर्शनियां लग चुकी हैं। नारायणसामी ने कहा कि अंजलि इला मेनन न सिर्फ बेहतरीन कलाकार हैं, बल्कि उन्होंने कला के क्षेत्र में भारत को अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर जगह दिलायी। हम सभी को उन पर नाज है। 
    
मेनन की कृतियां राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रह, पीबाडी एसेक्स म्यूजियम, चंडीगढ म्यूजियम, द एशियन आर्ट म्यूजियम, सैन फ्रांसिस्को और जापान के फुकुओका म्यूजियम सहित दुनिया भर के कई निजी संग्रहों का हिस्सा है।

कोई टिप्पणी नहीं: