बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह पुलिस ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कट्टर उग्रवादी लिलेश मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र राणा ने बताया कि सूचना मिली थीकि कट्टर माओवादी लिलेश मुर्मू बरहट थाना क्षेत्र स्थित एक ठिकाने पर आया हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करके नकसली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार उग्रवादी जेल में बंद माओवादी कमांडर और संगठन का प्रवक्ता बीरवल दा का रिश्तेदार है।
राणा ने बताया कि जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र का निवासीलिलेश मुर्मू पर मुंगेर जिले के खड़गपुर और संग्रामपुर के अलावा जमुई जिले के लक्ष्मीपुर एवं बरहट समेत कई थानों में उग्रवाद से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसकी तलाश लंबे समय से थी। उन्होंने बताया कि माओवादी से पूछताछ की जा रही है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें