पूरे देश में सीएनजी और पीएनजी की कीमत एक ही होगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 नवंबर 2013

पूरे देश में सीएनजी और पीएनजी की कीमत एक ही होगी.

सीएनजी और पीएनजी गैस का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को अब पूरे देश में सीएनजी और पीएनजी एक समान कीमत पर उपलब्ध होगी। गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस को देश भर में एक समान कीमत पर बेचने का निर्देश दिया है। यह सरकारी आदेश पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है।

अभी तक केवल दिल्ली और मुंबई को सस्ते भाव पर सीएनजी और पीएनजी गैस दी जाती थी। जबकि दूसरे शहरों में इसकी कीमत ज्यादा रखी गई थी। गुजरात उच्च न्यायालय ने 25 जुलाई को अपने फैसले में अहमदाबाद के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट को भी दिल्ली और मुंबई में लागू दरों पर गैस देने के आदेश दिया था। उच्चतम न्यायालय ने भी इस फैसले को सही ठहराया था, लेकिन इसके बाद भी सस्ती दर पर गैस नहीं दी जा रही थी। जिसपर अदालत की सख्ती आने के साथ ही सरकार की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: