प्रदेश का गरीब भूखे मर रहा हे व सेवक मलाई खा रहे हे - कांति भूरीया
पारा- मंगलवार को कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरीया ने पारा बस स्टेण्ड पर अपने उम्मीदवार वालसिह मेडा के समर्थन मे एक महती विशाल आम सभा को संबोधित किया।श्री भूरीया ने भाजपा को आडे हाथो लेते हूए आरोप लगाया की प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कोई काम नही किया केन्द्र सक आया सारा पेसा खागए शिवराज के सारे मंत्री भ्रश्टाचारी हे।भाजपा ने गरीबो को लूटने कर काम किया भाजपा के शासन मे 12 हजार लडकीया गायब हे वही अपने आप को किसानो व गरीबो का हमदर्द बताने वाली शिवराज सरकार के शासन काल मे 12 हजार किसानो ने आत्म हत्या की हे।जनता को अपना सेवक बताने वाली सरकार के मंत्री मलाईखा रहे हे व गरीब भूखो मर रहा हे।अपनी पार्टी का धोशणा पत्र बताते हूए किसानो व गरीबो के लिए कि गई लोक लूभानी घोशणाए पढ कर बताई।वही 11 मे 75 प्रतिशत अंको से पास हाने वाले छात्र को लेफटाप देने की घोशणा की। 21 नवम्बर गूरूवार को अगराल मे होने वाली आमसभा मे सोनीया गांधी के दर्शन करने आने का न्योता दीया।व कांग्रेस के प्रत्याशी वालसिह मेडा को विजय बनाने का आवहान किया। इससे पूर्व भूरीया जी के पूत्र विक्रांत भूरीया ने अपने उदबोधन मे कहा की प्रदेश से लाडलीया गायब हो रही हे ओर लक्ष्मी सारी भाजपा की जेब मे जारही हे वही भजपा के मंत्री राधव जी के राज मे लाडले भी सूरक्षीत नही हे । देश मे बलात्कार के मामले मे प्रदेश अववल नम्बर पर हे।वही भजपा पर झाूट बोल कर दस सालो तक राज करने का आरोप भी लगाया। वालसिह मेडा ने भी अपने क्षेत्र मे विकास का दावा करते हूए एक बार फिर से चूनाव जितवाने की अपिल की।साथ ही चूनाव संचालक प्रकाश रांका सहीत कई क्षेत्रीय नेताओ ने संबोधीत किया। इससे पूर्व कांतिलाल भूरीया,विकां्रत भूरीया,वाल सिह मेडा का स्वागत कर साफा बंधाया। इय अवसर पर केमता डामोर,रूपसिह डामोर,कोमल सिह डामोर,राकेश कटारा,निलेश कटारा,सूरेश डावर,अकिंत मेहता,रशीद पठान,रतन जायसवाल सहीत कई कांग्रेस नेता पंच सरपंच तडवी मोजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सलेल पठान ने किया। पूरे क्षेत्र को किया कांग्रेस मयी--जेसे जेसे मतदान की तारीख नजदीक आति जारही हेे पार्टीयो के कार्यकर्ताओ ने अपनी सरगरमीया तेज करदी हे उसी के चलते मंगलवार को कांग्रेस की आमसभा व जन समपर्क के पहले पूरे क्षेत्र को कांग्रेस ने झण्डो व लग्गीयो से पाट दिया जिससे पूरा क्षेत्र कांगे्रस मयी नजर आने लगा हे। हेलीपेड बनाया 2 किलोमिटर दूर--प्रदेश कांगेस अध्यक्ष का उडन खटोला उतारने के लिए पारा नगर से 2 किलोमिटर दूर ग्राम पंचायत रातीमाली मे अम्बेमाता मदिर के सामने चोधरी परिवार के खेत मे हेलीपेड बनाना पडा। जबकी पूर्व मे कई बार मूख्यमंत्री सहीत अन्य नेताओ के आगमन पर हेलीपेड स्कूल के खेल मेदान पर ही बनाया था जहा आसानी से हेलीकाप्टर उतरते थे। लेकिन मेदान पर अवेध कब्जा होने से प्रशासन ने जानबूझ कर उक्त हेलीपेड रातीमाली मे बनवाया। इससे ऐसा लगता हे कि प्रसाशन मेदान के अवेध कब्जाधारीयो के आगे नतमस्तक हे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने किया अपने संसदीय क्षैत्र का तूफानी दौरा, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में किया प्रचार
झाबुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व क्षैत्रिय सांसद कांतिलाल भूरिया ने मंगलवार को झाबुआ- आलीराजपुर जिले की चार विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में तूफानी दौरा कर रैली निकाली व आमसभाओं को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विशाल रावत, झाबुआ जिले के पेटलावद विधानसभा के ग्राम पारा में कांग्रेस प्रत्याशी वालसिंह मेडा, झाबुआ विधानसभा में ग्राम पिटोल में कांग्रेस प्रत्याशी जेवियर मेडा तथा थांदला विधानसभा के प्रत्याशी गेंदाल डामोर के समर्थन में रैलीयां व सभाकर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आव्हान उपिस्थत जनता से किया। थांदला में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए श्री भूरिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है भाजपा के राज में केवल भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अपराध हुआ है इस भ्रष्ट सरकार को उखाडने में सभी एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनावें। उन्होंने कांग्रेस घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर घोषणापत्र का अक्षरशः पालन किया जायेगा। विशाल आमसभा में कांग्रेस प्रत्याशी गेंदाल डामोर, विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेशचंद्र जैन, डाॅ. विक्रांत भूरिया सहित बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य नामदेव ने दी।
01 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री एस0पी0सिंह ने बताया कि स्थाई वारंटी सकरिया पिता वेस्ता उर्फ वेसिया मुनिया, उम्र 65 वर्ष, निवासी छावनी, जो कि फौ0मु0नं0 277/06, धारा 325,323,504 भादवि में विगत् 07 वर्ष से फरार चल रहे थे, को थाना पेटलावद की पुलिस टीम-थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक सुनील यादव, प्र0आर0 189 शिवकुमार, आर. 445 तानसिंग एवं आर. 120 रमेश द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उक्त स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को बधाई दी है एवं पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की है।
2460/-रू0 की अवैध शराब जप्त-03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक, जिला झाबुआ श्री एस0पी0सिंह ने बताया कि आरोपी अनुराग पिता नाना भील, उम्र 19 वर्ष, निवासी पारा के कब्जे से 50 क्वाटर प्लेन शराब कीमती 900/- रू0 की जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 703/13, धारा 34 आब0एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपिया कलावती पति शंकर कलाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी रूपगढ़ के कब्जे से 20 क्वाटर प्लेन शराब कीमती 600/- रू0 की जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना पेटलावद में अप.क्र. 360/13, धारा 34 आब0एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी प्रकाश पिता वालजी, उम्र 25 वर्ष, निवासी धनिया रूण्डी के कब्जे से 24 क्वाटर प्लेन शराब कीमती 960/- रू0 की जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना रायपुरिया में अप0क्र0 239/13, धारा 34 आब.एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस प्रकार अवैध शराब के कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर 2460/- रू0 की अवैध शराब जप्त की गई।
होमगार्ड सैनिक क्र0 262 राजू डामोर गिरफ्तार:
पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री एस0पी0सिंह ने बताया कि फरियादिया के आवेदन पत्र की जाॅंच पर से सैनिक क्रमांक 262 राजू डामोर, पदस्थ थाना थांदला के विरूद्ध थाना थांदला में अपराध क्रमांक 519/2013, धारा 354-(घ) भादवि एवं 66(अ), आई0टी0 एक्ट 2000 का कायम कर विवेचना में लिया गया गया था। सैनिक क्रमांक 262 राजू डामोर को थाना थांदला की पुलिस टीम ने दिनांक 18/11/2013 को गिरफ्तार किया गया।
चोरी का 01 अपराध घटित:-
फरियादी मो0 शकील पिता इसाक मोहम्मद, उम्र 40 वर्ष, निवासी एम.जी. रोड़ थांदला की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात बदमाश एलसीडी, डीव्हीडी, यूएसबी, पंखे, प्रेस, कुल 70,000/- रू0 का मश्रुका चुराकर ले गये।
दिनेश पिता कांतिलाल जायसवाल, निवासी कालीदेवी 01 वर्ष के लिये जिलाबदल
पुलिस अधीक्षक, जिला झाबुआ श्री एस0पी0सिंह ने बताया कि अनावेदक दिनेश पिता कांतिलाल जायसवाल, निवासी कालीदेवी, जो कि अवैध रूप से शराब बेचना, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना आदि शीर्ष के अपराध करने का आदी था, अनावेदक दिनेश पिता कांतिलाल जायसवाल, निवासी कालीदेवी के भय से क्षेत्र की जनता थाने में रिपोर्ट करने में एवं खुले न्यायालय में साक्ष्य देने से डरती थी, आम जनता अनोवदक दिनेश के आपराधिक कृत्य से भयभीत व अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही थी, उसके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने के उपरांत भी अनावेदक अवैध शराब बेचना, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना, गालियां देना, लड़ाई झगड़ा करना आदि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया, अतः अनावेदक दिनेश पिता कांतिलाल जायसवाल, निवासी कालीदेवी को जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जयश्री कियावत ने अपने आदेश दिनांक 18/11/2013 द्वारा आदेश तामीली दिनांक से 24 घण्टे के अंदर झाबुआ जिले की राजस्व सीमा व समीपवर्ती जिले अलीराजपुर, रतलाम, धार एवं बड़वानी की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिये जिलाबदल की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी दिनेश पिता कांतिलाल जायसवाल, निवासी कालीदेवी के विरूद्ध जिलाबदल की कार्यवाही से क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है।
प्रशिक्षण में अनुपस्थित शासकीय सेवको को कारण बताओं सूचना पत्र जारी
झाबुआ 19 नवम्बर 13/विधानसभा क्षैत्र 194 थांदला में मतदान दलों के आयोजित प्रशिक्षण 18 नवम्बर 2013 में अनुपस्थित 5 पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण में बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जयश्री कियावत ने कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया है। जिनमें श्री विजय शर्मा सहायक अध्यापक मतदान अधिकारी क्र. 2 प्राचार्य हाईस्कूल कालापिपल विकासखण्ड झाबुआ, श्री दिनेश चन्द्र शर्मा लेखा पाल पीठासीन अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग झाबुआ, श्री वरदीचन्द्र सिंगार सहायक शिक्षक मतदान अधिकारी क्र. 1 प्राचार्य उ.मा.वि. झकनावदा विकासखण्ड पेटलावद, श्री विजयसिह हटिला सहायक ग्रेड 3 मतदान अधिकरी क्र 2 जिला पंचायत झाबुआ एवं श्री सोहनलाल सोलंकी सहायक शिक्षक मतदान अधिकारी क्र. 1 कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी पेटलावद शामिल है। उक्त शासकीय सेवको द्वारा बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने से विधानसभा निर्वाचन कार्यो में व्यवधान उत्पन्न किया जाकर प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया जाकर अनाधिकृत रूप से प्रशिक्षण स्थल से अनुपस्थित रहना म0प्र0 सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं 7 का स्पष्ट उल्लंघन किया जाना परिलक्षित होता है। उक्त 5 शासकीय सेवको को अपना जवाब सूचना पत्र प्राप्ति के तत्काल बाद समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया गया है। अन्यथा इनके विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी।
व्यय प्रेक्षक श्री पिल्लई ने व्यय लेखो का निरीक्षण किया
झाबुआ 19 नवम्बर 13/विधानसभा निर्वाचन 2013 के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा झाबुआ जिले के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री एन.एस. पिल्लई ने आज 19 नवम्बर को विधानसभा क्षैत्र 193 झाबुआ से चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों के व्यय लेखो का निरीक्षण किया। श्री पिल्लई 20 नवम्बर को थांदला का एवं 21 नवम्बर को पेटलावद के व्यय रजिस्ट्ररो का निरीक्षण करेगे।
कौमी एकता दिवस पर कलेक्टर श्रीमती कियावत ने राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ दिलवाई
झाबुआ 19 नवम्बर 13/शासन के निर्देशानुसार आज 19 नवम्बर को कलेक्टर श्रीमती जयश्री कियावत ने कौमी एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस., सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव, प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, डिप्टी कलेक्टर श्री पी.एस.चैहान सहित शासकीय सेवक उपस्थित थे। जिन्होने कलेक्टर श्रीमती कियावत के साथ राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ को दोहराया।
स्वीप प्लान के तहत जनजागरूकता रेैली आयोजित
झाबुआ 19 नवम्बर 13/विधानसभा निर्वाचन 2013 के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप प्लान के तहत आज 19 नवम्बर को कलेक्टर कार्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को कलेक्टर श्रीमती जयश्री कियावत, ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धनराजू एस. प्रोबेसनर कलेक्टर निधि निवेदिता, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव सुश्री नीलू भट्ट नोडल अधिकारी स्वीप प्लान रोटरी क्लब झाबुआ के यशंवत भण्डारी सहित अधिकारी एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे। रैली के माध्यम से मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह किया गया।
निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा कांग्रेस पर लगाया आरोप
झाबुआ । झाबुआ विधानसभा की निर्दलीय प्रत्याशी सुश्री कलावती भूरिया ने कांग्रेस एवं भाजपा पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस एवं भाजपा के प्रत्याशियो के समर्थन मे इनके कार्यकर्ताओं के द्वारा गा्रमीण अंचलों में हवाला के माध्यम से मतदाताओं को अपने प़क्ष में करने के लिए भारी भरकम राशि का प्रलोभन दिया जा रहा है। जिससे निष्पक्ष चुनाव में व्यवयधान की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि राष्ट्रीय राजनैतिक दलों द्वारा की जा रही इस तरह की घटनाओं पर पैनी रखी जावे जिससे की मतदाता प्रभावित न हो। सुश्री कलावती भूरिया हेमचन्द्र डामोर,आशीष भूरिया आदि कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हवाला के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पैसा बाटनें की शिकायत प्राप्त हो रही है। जिस तरह पैसा दिया जा रहा है वह जग जाहिर है । उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी पर खनिज माफिया को संरक्षण में कार्य करने का भी आरोप लगाया है। खनिज माफिया द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में भारी भरकम राशि मतदाताओं के बीच बाटनें की शिकायत भी प्राप्त हुई। सुश्री भूरिया ने कहा कि खनिज माफिया द्वारा गरीबों की जमीन को हडप कर पैसा बनाया है। एक तरफ तो कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं द्वारा माफियाओ के विरोध में सतत बयान दिये जारहे है वही दुसरी और उनकी पार्टी के उम्मीदवार एवं वर्तमान विधायक ऐसे माफियाओं की सहायता से चुनाव लड रहे है। पूर्व में भी कांग्रेस विधायक द्वारा माफियाओं के सहयोग से मंडी, नगर पालिका सहकारिता निर्वाचन में कांग्रेस को हरवाया है तथा उन्हे मुहं की खानी पडी है। इसी प्रकार भाजपा पर आरोप लगाते हुए कलावती ने कहा कि वे भी भ्रष्टाचार से प्राप्त पैसों से चुनाव लड रहे है। भाजपा के कार्यकर्ता सहकारी क्षेत्र की सार्वजनिक वितरण की दुकानों का राशन बाजारों में बेच रहे है। और गरीबों का हक्क मार रहे है । कलावती भूरिया ने मतदाताओं से अपील की है कि वे इन लोगों के बहकावें न आवे तथा माफियाओं को रिमोट कन्ट्रोल न बनने दे। भाजपा पूरी तरह से झाबुआ नगर एवं आस पास क्षेत्र में चन्दा वसुली के लिए ख्यात है। छोटे कर्मचारी पेरशान है। इसका बदला आने वाली 25 तारीख को मतदाता देगें। कलावती ने भय,भुख एवं भ्रष्टाचार से मुक्त क्षेत्र बनाने के लिये उन्हे आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।
मित्र मण्डल ने मतदाता जागरूकता में मतदान करने की अपील की ।
झाबुआ । मतदाताओं का दायित्व है कि निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान करके एक अच्छे नागरिक के रूप में अपने नैतिक दायित्वों का निर्वाह करें । उनका एक वोट प्रदेश ओर देश मे स्थिर एवं अच्छी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा । उक्त पहल बण्टू अग्निहोत्री मित्र मंडल ने करते हुए कहा है कि जिला कलेक्टर श्रीमती जयश्री कियावत के द्वारा गा्रम गा्रम एवं नगरीय क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अधिक से अधिक मतदान करने, सारे काम छोड कर सबसे पहले मतदान करने तथा अच्छे नागरिक के रूप में अपने राश्ट्रीय दायित्व को निभाने के लिये प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है । बण्टू अग्निहोत्री मित्र मंडल के राकेश सोनावा, हितेश कांठी, रिंकू रूनवाल, लोकू माली, ट्विंकल महोदीया,गौरव सक्सेना, सत्यनारायण शर्मा, सौरभ कोठारी नीतिन चैहान, अतुल परमार, सोनू महोदिया, चेतन जमरा, आदि नेे नगर के सभी मतदाताओं से अपील की है कि 25 नवम्बर को वे अपने सभी कामों की प्राथमिकता को छोड कर सबसे पहले मतदान केन्द्र पर जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करें । मित्र मंडल का कहना है कि मतदान के माध्यम से हम प्रदेश में एक स्थिर एवं अच्छी सरकार बनाने के साथ ही काम करने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव कर सकेगें । मित्र मंडल ने कलेक्टर श्रीमती कियावत के कदमों की प्रसंशा करते हुए कहा कि उन्होने इस बार लोगों में जन जागृति पैदा करने में जो अहम भूमिका का निर्वाह किया है उससे लोगों में जागरूकता मे अभिवृद्धि हुई है ।
अपना वोट अपनी आवाज, श्री भावसार ने बनाई आकर्षक रांगोली
झाबुआ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूक अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए प्रसिद्ध कलाकार अंबरीश भावसार द्वारा एक नई पहल की गई है। श्री भावसार द्वारा मंगलवार को पैलेस गार्डन के परिसर में आकर्षक रांगोली का निर्माण किया गया। यह जानकारी देते हुए रोटरी क्लब अध्यक्ष यशवंत भंडारी ने बताया कि इस रांगोली चित्र में एक जागरूक मतदाता द्वारा ध्वनि यंत्र के माध्यम से यह घोषणा की जा रहंी है कि अपना वोट अपनी ही आवाज है। साथ में ही मतदान करने हेतु ईव्हीएम मशीन दर्शाई गई है। इसके अलावा एक उंगली पर मतदान की श्याही को चित्रित कर यह दर्शाया गया है कि आपको इस बार मतदान जरूर करना है। श्री भावसार द्वारा रचित इस रांगोली की सर्वत्र प्रसंशा की जा रहीं है। साथ ही जिले में मतदान को प्रेरित करने के इस अनूठी पहल की सराहना हो रहंी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें