विश्व धरोहर माने जाने वाले बिहार के गया में बने महाबोधि मन्दिर के प्राचीन गुम्बद पर अब सोने का पानी चढ़ाया जाएगा। गुम्बद को स्वर्णिम रूप देने की ज़िम्मेदारी थाईलैंड के राजा भूमिबोल अतुल्य तेज ने उठाई है।
गुम्बद पर दो सौ नब्बे किलो सोना चढ़ाया जाएगा। सोमवार को यह सोना बैंकाक से एक विशेष विमान से गया लाया गया। सोने की निगरानी के लिए 23 थाई कमांडों भी आए हैं।
सोना 13 अलग-अलग बक्सों में रखा था। इसके अलावा गुम्बद पर सोना चढ़ाने के लिए इंजीनियर व कारीगरों का एक दल भी आया है। काम की निगरानी करने के लिए थाई राजा का एक प्रतिनिधि भी बोधगया आया है। गुम्बद में सोना लगाने का काम मंगलवार से शुरू हो जाएगा।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें