प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज (शनिवार) दिन में छत्तीसगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी भी आज ही राज्य में चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगें। इन्हें देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 11 और 19 नवंबर को होने हैं और चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सभी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं। कल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांकेर और राजनांद गांव जिलों में लोगों से मुलाकात की थी। गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें