बिना शर्त वीके सिंह ने उच्चतम न्यायालय से माफी मांगी . - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 नवंबर 2013

बिना शर्त वीके सिंह ने उच्चतम न्यायालय से माफी मांगी .

सेना के पूर्व प्रमुख वीके सिंह ने अपनी आयु संबंधी विवाद के संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर कुछ टिप्पणियां करने को लेकर सोमवार को बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा संस्था या न्यायाधीशों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना नहीं था। सिंह ने कहा कि वह न्यायपालिका विशेषकर उच्चतम न्यायालय का अत्यधिक सम्मान करते हैं।


सिंह ने अवमानना नोटिस के अपने जवाब में कहा कि मैं न्यायपालिका विशेषकर इस माननीय अदालत का बहुत सम्मान करता हूं। कुछ मामलों में यदा कदा आलोचना के बावजूद मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि न्यायाधीश हमारे सार्वजनिक जीवन के अन्य विभागों की तुलना में ईश्वरतुल्य हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: