बिहार के अमौसी में वर्ष 2009 में हुए 16 लोगों की हत्या के मामले में एक फरार आरोपी को बिहार पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही यह आरोपी फरार था। पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) अमित कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीम ने अमौसी नरसंहार कांड के मुख्य आरोपी मनोज सदा को हरियाणा के झज्जर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मनोज इस कांड का मुख्य आरोपी है और घटना के बाद से ही फरार था। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
उन्होंने बताया कि मनोज को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि खगड़िया जिले के अमौसी में दो अक्टूबर 2009 को भूमि विवाद में 16 लोगों की हत्या कर दी गई थी।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें