होशंगाबाद (मध्यप्रदेश) की खबर (19 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 नवंबर 2013

होशंगाबाद (मध्यप्रदेश) की खबर (19 नवम्बर)

आपराधिक कृत्यों में लिप्त जिले के दो व्यक्ति 6 माह के लिए जिला बदर

होशंगाबाद/19,नवम्बर,13/ जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्री राहुल जैन ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण जिले के दो व्यक्तियों को 6-6 माह के लिए जिला बदर किया है। जिला बदर किये गये व्यक्तियों को होशंगाबाद एवं सीमावर्ती जिले हरदा, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सीहोर तथा रायसेन के राजस्व सीमाओं से जिला बदर की अवधि  के दौरान प्रवेश नही करने के लिए आदेशित किया गया है।
न्यायालय जिला दंडाधिकारी होशंगाबाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार साजिद अली पिता हमीद अली निवासी क्वाटर नंबर 237 टाईप बी ओर एफ आई हाल साई कालोनी न्यूयार्ड इटारसी थाना पथरोटा एवं पवन रघुवंशी पिता रामगोपाल रघुवंशी निवासी ग्राम वनवारी थाना पिपरिया को जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्री राहुल जैन द्वारा जिला बदर किया गया है। 

मतदाता बिना किसी प्रलोभन एवं दबाव के स्वतंत्र रूप से मतदान करें- कलेक्टर श्री जैन

होशंगाबाद/19 नवंबर 2013/ कलेक्टर श्री राहुल जैन ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे विधान सभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को नजदीक के मतदान केन्द्र में जाकर (जहाँ के वे वोटर है) मताधिकार का प्रयोग करें। मतदाता बिना किसी प्रलोभन या दबाव के स्वतंत्र रूप से अपना वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत बनाए। जिले में मतदान प्रतिशत में वृध्दि हेतु स्वीप प्लान (मतदाता जागरूकता अभियान) के अन्तर्गत विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में जिले के सभी केबल आपरेटर्स को राज्य के आईकान श्री राजीव वर्मा फिल्म अभिनेता, पद्मश्री प्रहलाद सिंह टीपान्या मालवी लोक गायक तथा बेडमिन्टन खिलाड़ी सुश्री सायना नेहवाल के संदेश प्रसारित करने के लिए कहा गया है।  

राष्ट्रीय अखंडता की शपथ ग्रहण

hoshangabad news
होशंगाबाद/19,नवम्बर,2013/ कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत आज कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर श्री एच.एस. मीना तथा संभागायुक्त कार्यालय में उपायुक्त श्री एम.एल.वर्मा ने सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय अखंडता की शपथ ग्रहण करवाई। 

अवेरनेस आब्जर्वर श्री काकड़िया ने सोहागपुर एवं पिपरिया क्षेत्र का भ्रमण किया

होशंगाबाद/ 19 नवबंर2013/ विधानसभा निर्वाचन 2013 के लिए नियुक्त केन्द्रीय अवेरनेस आब्जर्वर श्री धीरज काकड़िया ने गत दिवस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सोहागपुर तथा पिपरिया का भ्रमण कर मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत संचालित गतिविधियों को देखा। उन्होंने पिपरिया में नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किए जा रहे कार्यो का अवलोकन किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिपरिया श्री उमेश गुप्ता ने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो से अवगत कराया। पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मटकुली में बूथ लेवल स्वीप कमेटी से श्री काकड़िया ने चर्चा कर शत-प्रतिशत मतदान हेतु माइक्रोप्लानिंग करने के लिए कहा। ग्राम चाकर में कवि हरगोविंद परसाई की काव्य मंडली द्वारा मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए काव्य पाठ किया गया। इसी तहर विधान सभा क्षेत्र सोहागपुर के ग्राम सारंगपुर, उदौन एवं पाठई के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर बीएलओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरण कार्य को भी देखा।

कोई टिप्पणी नहीं: