खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (09 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 9 नवंबर 2013

खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (09 नवम्बर)

निर्वाचन प्रेक्षक रोज करेगें जनता से मुलाकात

khandwa map
खंडवा (09 नवम्बर) - खण्डवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-177 के लिये नियुक्त भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक डाॅ.एम.मथीवानन (आई.ए.एस.) प्रतिदिन रिटर्निंग आॅफिसर खण्डवा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-177 के कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय खण्डवा में अपरान्ह 04ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे के मध्य राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों तथा प्रत्याशियों एवं आम जनता से मुलाकात के लिये उपलब्ध रहेगें। डाॅ.एम.मथीवानन का मोबाईल नंबर 9406805878है। अपरिहार्य कारणों से उक्त समयावधि में यदि प्रेक्षक उपलब्ध नहीं होते है तो राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि एवं प्रत्याशी एवं आमजन अपनी शिकायत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-177 खण्डवा के रिटर्निंग आॅफिसर महेन्द्र सिंह कवचे या सहायक रिटर्निंग आॅफिसर शाश्वत शर्मा को दे सकते है।

टीप:- प्रेक्षक श्री मथीवानन का यह मोबाईल नंबर 9406805878

कोई टिप्पणी नहीं: