सचिन को भारत रत्न देश का मूड देखकर दिया : शिंदे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 नवंबर 2013

सचिन को भारत रत्न देश का मूड देखकर दिया : शिंदे

सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने को लेकर देशभर में छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि सचिन को भारत रत्न पूरे देश के जनमानस को देखते हुए दिया गया। मथुरा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की नई बटालियन का उद्घाटन करने के बाद शिंदे ने जवानों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

इस मौके पर शिंदे ने जवानों के लिए कई घोषणाएं कीं, और कहा कि मई, 2013 से जवानों के लिए सात रेलगाड़ियों में विशेष डिब्बों की व्यवस्था की गई है। शिंदे ने आगे कहा कि सभी सेवानिवृत जवानों को विशेष दर्जा दिया जाएगा, और जवानों को कठिनाई भत्ता (संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहने के लिए) भी दिया जाएगा।

चीन और अन्य देशों की सीमा पर चल रही अस्थिरता पर शिंदे ने कहा कि देश की सीमा पर हर तरफ सुरक्षा की दृष्टि से बाड़ लगाने का काम किया जा रहा है। शिंदे ने सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी देखी और कार्यक्रम के दौरान मथुरा में शहीद हुए जवानों की विधवाओं को भी सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: