छात्रों के आक्रोश के बाद बँटा पटना काॅलेज के छात्रों के सामान, प्राचार्य व विश्वविद्यालय अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ वितरित, 1 जनवरी से छात्रावासों का आवंटन, मुकदमों की वापसी के लिए कुलपति के नेतृत्व में आलाधिकारियों के साथ बैठक।
पटना-पटना काॅलेज छात्रावास से जब्त छात्रों के सामान छात्रों के भारी विरोध के बाद आज लौटा दिया गया। इससे पूर्व आज छात्रों ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया तथा सुबह से हीं काॅलेज में चल रही कक्षाओं को ठप्प करा दिया। लगभग पौने ग्यारह बजे प्राचार्य प्रो. रासबिहारी प्रसाद सिंह ने कहा कि छात्रों के सामान बारी-बारी से लौटायें जाएगें। सबसे पहले जैक्सन तथा उसके बाद मिन्टो छात्रावास के छात्रों के सामान बटेंगे। दोनों हीं छात्रावासों के कुछ छात्रों के सामान वापस किए गए। उनके कंबल, जैकेट, स्वेटर, चादर, किताबें बर्तन देख छात्रों के मन प्रफुल्लित हो गए। बहुत से छात्रों के सामान नहीं मिल पाए। छात्र विद्या सागर का लैपटाॅप तथा कुछ जरूरी कागजात एवं जैकेट से 17 सौ रूपया नहीं मिल पाया। मिन्टो के सचिन का पर्स ही नहीं मिला जिसमें 2 एटीएम कार्ड, 65 सौ रूपया व काॅलेज आईडी कार्ड था। मन्टू, अभय सहित दर्जनों छात्र प्रमाणपत्रों के नहीं मिलने पर आक्रोश में देखे गए कि पूरे जीवन की कमाई आज नहीं मिल रही है। नदवी छात्रावास के पास रखे गए सामान कमरे में रौशनी के अभाव में ढ़ाई बजे बंद कर दिए गए।
सामान बँटने के दरम्यान कुलसचिव बलराम तिवारी, डी.एस.डब्ल्यू. प्रो. के.एन. पासवान, वार्डेन रणधीर कुमार, प्रो. जयंती सरकार भी मौजूद रहे।
बाद में प्राचार्य कक्ष में हुई वार्ता में प्राचार्य व छात्र प्रतिनिधियों में सहमति बनी 1 जनवरी से छात्रावासों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि छात्र पहले ही आवंटन चाहते थे लेकिन प्राचार्य ने कहा कि वह 23 से 30 दिसंबर तक पटना से बाहर रहने के कारण ऐसा संभव नहीं है। छात्र प्रतिनिधियों ने कुछ कमरों को खोलने का आग्रह किया। बाद में दोनों ही छात्रावासों के कुछ कमरों में सामान रख दिए गए। वहीं शाम में कुलपति, प्रतिकुलपति, प्राचार्य आलाधिकारियों के साथ छात्रों पर हुए मुकदमें की वापसी के लिए बैठक को पहुँचे। इस दौरान वार्ता में एआईएसएफ के राज्य सचिव सुशील कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार, पटना वि.वि. सचिव मो. हदीश, उपाध्यक्ष प्रभात रंजन, अवनीश कुमार, रित्वीज कुमार, विकास कुमार, रिक्की कुमार, गजेन्द्र कुमार, संतोष कुमार व पुसु के छात्र प्रतिनिधि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें