'भाग मिल्खा भाग' पूरी तरह बनावटी : नसीरुद्दीन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 दिसंबर 2013

'भाग मिल्खा भाग' पूरी तरह बनावटी : नसीरुद्दीन


naseeruddin shah
दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि उन्हें फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' पसंद नहीं आई। उन्हें लगता है कि यह फिल्म पूरी तरह बनावटी है। नसीर ने बताया, "यह फिल्म पूरी तरह से फर्जी है। इसमें कोई दो राय नहीं कि फरहान ने कड़ी मेहनत की, लेकिन मांसपेशी बना लेना और बाल बढ़ा लेना अभिनय पर कड़ा परिश्रम करना नहीं है।"

उन्होंने कहा, "कम से कम उन्हें मिल्खा जैसा दिखने का प्रयास तो करना चाहिए था। मिल्खा उनसे बहुत खुश हैं और वह सोचते हैं कि यह उनकी जिंदगी थी। उन्होंने सोचा कि वह ऐसे दिखते थे। उनके पास 1960 के ओलंपिक की अपनी तस्वीर नहीं है।"

'भाग मिल्खा भाग' पूर्व एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है। इस साल 5 जुलाई को प्रदर्शित हुई फिल्म में मिल्खा का किरदार फरहान अख्तर ने निभाया। फिल्म ने 100 करोड़ रुपये की कमाई भी की। नसीरुद्दीन आगे फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में दिखेंगे। फिल्म में माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी भी हैं। यह 10 जनवरी को प्रदर्शित होनी है।

कोई टिप्पणी नहीं: