देश का प्रधानमंत्री राजनीतिज्ञ होना चाहिए : जेटली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 दिसंबर 2013

देश का प्रधानमंत्री राजनीतिज्ञ होना चाहिए : जेटली


arun jaitley
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अरुण जेटली ने शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर सीधा हमला किया और कहा कि देश किसी गैर राजनीतिक व्यक्ति को प्रधानमंत्री के रूप में बर्दाश्त नहीं कर सकता है। फिक्की की 86वीं वार्षिक आम सभा के दौरान जेटली ने सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) पर हमला करते हुए कहा कि यह "एक लंगड़ी सरकार से मुर्दा सरकार में बदल गई है।"

जेटली ने जोर देकर कहा कि देश किसी गैर राजनीतिक व्यक्ति को प्रधानमंत्री के रूप में सहन नहीं कर सकता है। यह पद कोई नौकरी जैसा नहीं है और जो भी व्यक्ति इस पद पर आए उसे अपनी पार्टी और देश का स्वाभाविक नेता होना चाहिए। जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री को कभी भी इतना असहाय नहीं होना चाहिए कि उसे काम करने की छूट न हो। 

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में कांग्रेस की हार का हवाला देते हुए जेटली ने कहा कि इससे सबसे बड़ा संदेश यही मिलता है कि राज्य सरकारें यदि बेहतर शासन चलाएं तो वे सत्ता विरोधी लहर को मात दे सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संप्रग सरकार आर्थिक मुद्दों पर आम सहमति पैदा करने में भी विफल रही। 

वस्तु और सेवा कर पर अन्य वक्ताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों के बारे में जेटली ने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं पैदा करनी चाहिए कि राज्य सरकारें यह महसूस करने लगें कि केंद्र सरकार निष्पक्ष नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं: