योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने शनिवार को कहा कि अपेक्षित परिणाम के लिए नीतियों की व्याख्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। औद्योगिक संस्था, फिक्की की 86वीं वार्षिक आमसभा के मौके पर आयोजित एक चर्चा सत्र में मोंटेक ने कहा, "नीतियों की व्याख्या करने का कोई विकल्प नहीं है। सरकार के कामकाज का तरीका महत्वपूर्ण है। मुझे पता है कि यहां समस्याएं हैं, कभी विनियामक, पर्यावरण संबंधित मुद्दे होते हैं, लेकिन काम करने का वह तरीका नहीं है।"
मोंटेक ने कहा, "निर्णय लिए जाने से काफी पहले ही उन्हें राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, उन्हें प्रचारित किया जा रहा है और मीडिया में लाया जा रहा है। इसके कारण नीतियों में विलंब हो रहा है। इसी कारण निवेश पर मंत्रिमंडल की समिति गठित की गई है।"
उद्योग जगत और सरकार के बीच संपर्क और इस संपर्क के रास्ते में खड़े रोड़ों को साफ करने के लिए सरकार जो कदम उठा सकती है, उसके बारे में ग्रेट ईस्टर्न एनर्जी कॉरपोरेशन के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वाई.के. मोदी ने कहा, "मुझे लगता है कि जबतक सरकार निवेश और रोजगार पर ध्यान केंद्रित नहीं करेगी, तबतक निवेश को अपनी जगह लाना कठिन है। जमीनी स्तर पर चीजें नहीं बदल रही हैं। जो बदलाव हो रहा है, वह नकारात्मक ही है। इरादा यह होना चाहिए कि काम आगे बढ़े।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें