नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (14 दिसंबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 14 दिसंबर 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (14 दिसंबर)

जांगड़े फिर जिलाध्यक्ष चुने गए, न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न 

neemuch news
नीमच। मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ की जिला ईकाई के नए पदाधिकारी व कार्यकारणी सदस्यों के मनोनयन के लिए शनिवार को सभी कर्मचारियों की बैठक शोरूम चैराहे के पास अंबेडकर सर्कल के पीछे स्थित बगीचे में हुई। इसमें विचार विमर्ष के बाद संघ पदाधिकारियों सहित पूरी कार्यकारणी निर्विरोध चुनी गई। इसमें महेष जांगड़े इस बार फिर जिलाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा संरक्षक भगवती प्रसाद कौषल, महेंद्र जैन, उपाध्यक्ष संध्या सेंगर, सचिव अजबसिंह जाधव, सहसचिव पवन आचार्य, कोषाध्यक्ष राहुल राठौर चुने गए तथा नीमच तहसील सचिव अजय ग्वाला, मनासा तहसील सचिव त्रिलोकसिंह शक्तावत, जावद तहसील सचिव कालूलाल जोषी को मनोनीत किया। कार्यकारणी में इंद्रा उपाध्याय, भरत मीणा, राजकुमार जैन, अविनाष आचार्य, चंदनसिंह यादव, मनीष करेल को लिया गया। इस अवसर न्यायिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: