लोक सेवा गारंटी से हुए 419028 आवेदन पत्र निराकृत
पन्ना 10 दिसंबर 13/आम जनता को तय समय सीमा में वांछित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम लागू किया गया है। इसमें शामिल 26 विभागों की 101 सेवाओं में योजना के लागू होने से अब तक 4 लाख 19 हजार 28 आवेदन पत्रों का निराकरण तय समय सीमा में करके आवेदकों को वांछित सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। इस संबंध में जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी योजना यू.एस. अग्रवाल ने बताया कि अब तक सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 79564, गृह विभाग द्वारा 1947, वित्त विभाग द्वारा 28, राजस्व विभाग द्वारा 1 लाख 70 हजार 28, परिवहन विभाग द्वारा 16565, वन विभाग द्वारा 936, वाणिज्य उद्योग और रोजगार विभाग द्वारा 314 तथा ऊर्जा विभाग द्वारा 79415 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया है। किसान कल्याण एवं कृषि विभाग द्वारा 186, श्रम विभाग द्वारा 5421, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3284, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 1089, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 11122, योजना विभाग द्वारा 908 तथा आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 97 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया है। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 34700, खाद्य विभाग द्वारा 9641, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकीय विभाग द्वारा 529 तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3254 आवेदन पत्रों का तय समय सीमा निराकरण किया गया है।
लोक सेवा केन्द्रों से अब तक मिली 66386 को सेवाएं
पन्ना 10 दिसंबर 13/आमजनता को तय समय सीमा में मांगी गई सेवा उपलब्ध कराने के लिए लोक सेवा प्रदाय गारंटी योजना लागू की गई है। इसके तहत जिले में 5 लोक सेवा केन्द्र संचालित है। इनके माध्यम से अब तक 66386 प्रकरणों का निराकरण करते हुए आवेदकों को वांछित सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। इस संबंध में जिला प्रबंधक यू.एस. अग्रवाल ने बताया कि लोक सेवा केन्द्र पन्ना को 20176 आवेदन प्राप्त हुए इनमें से 19809 का निराकरण करते हुए वांछित सेवाए उपलब्ध कराई गई। केन्द्र अजयगढ में प्राप्त 16681 में से 16585 तथा केन्द्र पवई में प्राप्त 11413 आवेदन पत्रों में से 11274 का निराकरण किया गया। लोक सेवा केन्द्र शाहनगर में प्राप्त 8033 आवेदन पत्रों में से 7870 तथा गुनौर में प्राप्त 11065 में से 10848 को वांछित सेवाएं उपलब्ध कराई गई। लोक सेवा केन्द्रों में निर्धारित समय सीमा के 982 आवेदन पत्र लंबित हैं। संबंधित अधिकारियों के माध्यम से इन पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही हैं।
सैनिक सम्मेलन आज
पन्ना 10 दिसंबर 13/पन्ना जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं सैन्य विधवाओं का सम्मेलन 11 दिसंबर को सैनिक कल्याण कार्यालय छतरपुर में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन प्रातः 10.30 बजे प्रारंभ होगा। सेवा निवृत्त कर्नल सेमसन तिवारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी भूतपूर्व सैनिकों तथा सैन्य विधवाओं से अपने परिचय पत्र के साथ सम्मेलन में उपस्थित होकर सैनिक कल्याण की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
मतदाता सूची के लिए मतदाताओं को करें जागरूक
पन्ना 10 दिसंबर 13/मतदाता सूची के संशोधन का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कर दिया गया है। जिसके अनुसार सूची में एक जानवरी 2014 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी मतदाताओं के नाम शामिल किये जा रहे है। इसके साथ साथ मृत मतदाताओ ंके नाम सूची से अलग करने की कार्यवाई की जायेगी। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर बालिम्बे ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण के लिए मतदाता सूची के प्ररूप का प्रकाशन 16 दिसम्बर को किया जायेगा। सभी वीएलओं अपने आपने मतदान केन्द्र में प्ररूप का प्रकाशन करके सूची के सम्बंध में 31 दिसम्बर तक दावे एवं आपत्तिया प्राप्त करें।प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल करने के लिए 22 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाये। विधान सभा चुनाव के समय सूची में संशोधन का कार्य किया गया है इसलिए नये मतदाताओं की संख्या कम होगी। घर धर सर्वेक्षण के दौरान नये मतदाता चिन्हित कर लिये गये थे। उनके निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन लेकर उनके नाम सूची में शामिल कराये। उन्होने कहा कि मतदाता सूची में पत्र मतदाता का नाम शामिल करने के लिए महिला एवं वाल विकास विभाग की आंगनवाडी कार्यकर्ता स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्राम पंचायत सचिव तथा नगरीय क्षेत्रों में नगरीय प्रशासन विभाग के कर्मचारियेां का सहायेाग वीएलओ प्राप्त करें। नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड में तथा ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक गांव मे बैठके एवं सभाये आयोजित करके मतदातासूची संशोधन की जानकारी दे। शिक्षण संस्थओ में जाकर नये मतदाताओं का पंजीयन करे। इस कार्य में प्राचार्य तथा प्रधानाध्यापकों का सहयोग प्राप्त करे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे प्रत्येक विद्यार्थी से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का शपथ पत्र भरवाये। महिला स्वासहायता समूहों के सहायेाग से पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराये। उन्होने प्रत्येक पात्र व्यक्ति से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की अपील की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें