राष्ट्रीय कबड्डी : महिला वर्ग में रेलवे, पुरुष वर्ग में राजस्थान चैम्पियन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

राष्ट्रीय कबड्डी : महिला वर्ग में रेलवे, पुरुष वर्ग में राजस्थान चैम्पियन


national kabaddi
गत चैम्पियन रेलवे की महिला एवं राजस्थान की पुरुष टीम ने कर्पूरी ठाकुर 61वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चौंपियनशिप जीत ली। बिहार राज्य कबड्डी संघ के द्वारा पटना में आयोजित इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल में रेलवे ने हरियाणा को 33-24 से पराजित किया जबकि पुरुष वर्ग के फाइनल में राजस्थान ने हरियाणा को 27-25 से हराया। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित हुए इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश को तीसरा और महाराष्ट्र को चौथा स्थान मिला जबकि पुरुष वर्ग में सर्विसेज को तीसरा व उतर प्रदेश को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। 

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में रेलवे और हरियाणा दोनों ही टीमों की खिलाड़ियों ने पूरे दमखम व तकनीकयुक्त खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरी चपलता दिखाई परंतु कई राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सुसज्जित मानसिक तौर पर मजबूत रेलवे की टीम हरियाणा की टीम पर पूरे मैच के दौरान भारी पड़ी। मध्यांतर तक रेलवे 20-11 से आगे थी जबकि दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने 13-13 अंक अर्जित किए। भारतीय रेल को कुल चार लोना अंक मिला, जबकि हरियाणा को छह बोनस अंक मिले। पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में संघर्षपूर्ण मुकाबले में राजस्थान ने हरियाणा को 27-25 के मामूली अंतर से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। हरियाणा के पुरुषों ने तेज व तकनीक युक्त खेल का प्रदर्शन कर विपक्षी राजस्थान के खिलाड़ियों को सकते में डाल दिया, लेकिन उत्साही राजस्थानी के खिलाड़ी मैच के दौरान विपक्षी टीम की गलतियों का भरपूर फायदा उठाया। पूरे मैच में दोनों टीमें एक-एक अंक के लिए संघर्ष करती रही। 

मध्यांतर तक राजस्थान की टीम 14-13 से आगे थी। हरियाणा की टीम एक समय 23-18 से आगे थी, लेकिन मैच के अंतिम दो मिनट में हरियाणा के रेडरों ने गलती की और अंक गंवाते चले गए। इस मैच में राजस्थान को दो बोनस व चार लोना अंक मिले जबकि हरियाणा को दो बोनस व चार लोना अंक मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता व उपविजेता व अन्य को पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार ने पुरस्कृत किया। 

इसके पूर्व खेले गए महिला वर्ग के सेमीफाइनल में हरियाणा ने महारष्ट्र को 28-19 से और रेलवे ने हिमाचल प्रदेश को 29-20 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश पाया। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में राजस्थान ने सर्विसेज को 39-31 से और हरियाणा ने उत्तरप्रदेश को 22-18 से परास्त कर फाइनल में स्थान बनाया।  शुक्रवार को खेले गए महिला सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में हरियाणा की टीम महाराष्ट्र के ऊपर प्रारंभ से ही दबाव बनाये रखा। हरियाणा की प्रियंका, कविता, पिंकी, पूनम राममेहर ने शानदार रेडिंग कर अंक बनाए। प्रियंका ने पांच और पिंकी ने सात रेड कर अपनी टीम के लिए अंक जुटाए। 

महाराष्ट्र की ओर से स्नेहिल और अरुणा भारती ने उम्दा रेडिंग किया, परंतु वे टीम को जीत नहीं दिला सकी। अंत में हरियाणा ने यह मैच 28-19 से जीतकर फाइनल में प्रवेश पा लिया। हरियाणा को चार बोनस व दो लोना अंक मिले जबकि महाराष्ट्र को छह बोनस अंक मिले। महिला वर्ग के एक अन्य सेमीफाइनल में स्टार खिलाड़ियों से भरी रेलवे की टीम हिमाचल प्रदेश की टीम को 29-20 से पराजित कर प्रतियोगिता में बिना हारे फाइनल में प्रवेश कर गई। रेलवे की अर्जुना आर्डी, तेजस्विनी बाई, ममता पुजारी, पूनम, पायल चौधरी ने गेम पर प्रारंभ से ही पकड़ बनाए रखी। ममता पुजारी ने रेडिंग के दौरान बेहतरीन फ्रंट किक के सहारे 11 अंका जुटाए। हिमाचल की महिला खिलाड़ियों ने भी काफी उम्दा प्रदर्शन किया। 

पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 22-18 से पराजित कर दिया। मध्यांतर तक हरियाणा की टीम 7-6 से आगे थी। दूसरे हाफ के खेल में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने तेज व आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। उतर प्रदेश के विकास, अवनीश, जसमीर ने काफी उम्दा प्रदर्शन किया। विकास ने रेडिंग करते हुए अपनी टीम के लिए दस अंक बटोरे।  पुरुष वर्ग के एक अन्य सेमीफाइनल में राजस्थान ने सर्विसेज को 39-31 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। 

कोई टिप्पणी नहीं: