आप का प्रदर्शन, चार मेट्रो रहे बंद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जनवरी 2014

आप का प्रदर्शन, चार मेट्रो रहे बंद


kejriwal dharna
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा कुछ पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर बुलाए गए प्रदर्शन को असफल करने की कोशिश के तहत सोमवार को चार मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर सुबह नौ बजे से पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और रेस कोर्स स्टेशनों को बंद कर दिया गया।

दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि स्टेशन अपराह्न एक बजे तक बंद करने के आदेश दिए गए थे। केंद्रीय सचिवालय से हालांकि, यात्री मेट्रो बदल सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने रविवार को नई दिल्ली इलाके में धारा 144 लागू कर दी है, जहां गृह मंत्रालय स्थित है।

कोई टिप्पणी नहीं: