संकट में सरकार किसानों के साथ-मुख्यमंत्री श्री चैहान
- ओला प्रभावित किसानों से रूबरू हुए मुख्यमंत्री
- ऋण वसूली स्थगित करने की घोषणा की
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने आज विदिशा के ओला प्रभावित क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर प्रभावित किसानों से चर्चा की। उन्होंने खेतो में पहुंचकर फसलों की क्षति को देखा और पीडि़त कृृषकों को हर संभव मदद देने का विश्वास दिलाया। राजस्व एवं पुर्नवास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत भी मुख्यमंत्री के साथ थे। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने ग्राम अटारीखेजडा में किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि ओला प्रभावित किसानों की ऋण वसूली स्थगित की जायेगी प्रभावित किसानो का ब्याज सरकार भरेगी। पीडि़त कृृषकों को खाद्यान्न एक रूपए प्रति किलो के मान से उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि सर्वे उपरांत शीघ्र ही राहत राशि का वितरण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। उन्होंने कहा कि 25 प्रतिशत से ज्यादा क्षति को पचास और पचास प्रतिशत से अधिक हुई क्षति को शत प्रतिशत क्षतिग्रस्त माना जायेगा। उन्होंने सर्वे दल के सदस्यों को सचेत करते हुए कहा कि इस कार्य में कही कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सर्वे कार्य में उदारता बरतने के साथ ही इसमें तत्परता बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि पीडि़त कृृषकों को शीघ्र राहत राशि मुहैया कराई जायेगी। फसल बीमा की राशि का लाभ भी किसानो को समय रहते दिलाया जायेगा। उन्होेंने कहा कि पीडि़त किसानों को आगामी फसलों के लिए खाद, बीज शून्य ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जायेगा। इसी प्रकार जिन मकानो में नुकसान हुआ है उसका सर्वे दल शीघ्र आंकलन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने किसानों से कहा कि वे इस संकट की घड़ी में अपने आप को अकेला ना समझे। शासन प्रशासन पूरी तरह ओला प्रभावित किसानों के साथ है उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नही है। किसानों की भरपूर मदद की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने अटारीखेजड़ा, मढ़ीपुर, बिलरई, चक्कपाटनी, नादौर, पीपलखेड़ी, पथरई ग्रामों के ओला प्रभावित खेतों का जायजा लिया और प्रभावित किसानों को मदद का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने अनशन समाप्त करवाया
ग्राम चक्कपाटनी में अनशन पर बैठे ओला प्रभावित किसानो से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान और राजस्व एवं पुर्नवास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत ने भेंट की और उनका अनशन समाप्त करवाया। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने किसानों से कहा कि सरकार हमेशा उनके साथ है और प्रभावित किसानों की हर संभव मदद की जायेगी। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र सर्वे कर क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए।
जारी है नपा का विषेष सफाई अभियान
विदिषा नगर पालिका परिषद का अपना विषेष सफाई अभियान का दौर निरंतर जारी है दो पारियों में सफाई करने वाली टीम लगातार सडक नालियाॅ और बडे नाले और निजी भूंखडों (प्लाटों) में लगें हुये बडे-बडे कचरे के ढेर (घूरों) की तस्वीर बदलने लगी है। इससे आम जनता को संतोष प्राप्त हो रहा है। वार्ड -34 में रहने वाले युवा सनाढ्य ब्राहमण परिषद के जिला अध्यक्ष मधुसूदन पचैरी ने कहा कि आज भारी मात्रा में पोलीथीन साफ करके विदिषा नगर पालिका ने इस मोहल्ले को सबसे बडी गंदगी को साफ किया है। आम जनता सडकों पर पोलीथीन इस्तेमाल करके फेंक देती है। जो कि उड-उड कर लोगों के घरों में भी जाती है। उन्होने कहा कि नगर की सामाजिक संस्थाओं को पोलीथीन का सार्वजनिक बहिष्कार करना चाहिये इससे पषुओं की अकाल मृत्यु भी होती है। श्री पचैरी ने इस सफाई अभियान पर नपा अध्यक्ष बहिन ज्योति षाह और उपाध्यक्ष देवेन्द्र खुराना, पार्षदसुरेन्द्र भदौरिया एंव नपा कार्तिकेय के प्रति आभार माना। आज विदिषा नगर पालिका के सफाई कर्मचारीयों द्वारा बालक दास की तलैया , बांसकुली दयानंद पथ, पूरनपुरा, हरिपुरा एंव मुखर्जी नगर कालोनी में सफाई की गई उल्लेखनीय है कि इस विषेष सफाई अभियान हेतु परिषद ने कर्मचारियो को आतिरिक्त अगाया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का जायजा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0जेसानी ने गत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र त्योंदा का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान पल्स पोलियो कार्यक्रम की अद्यतन जानकारियां भी उनके द्वारा प्राप्त की गई। इसी प्रकार कुल्हार प्रा0स्वास्थ्य केन्द्र का भी उनके द्वारा जायजा लिया गया। यहां बिजली आपूर्ति हेतु जनरेटर नियमानुसार क्रय करने और बाउण्ड्रीवाल बनाने के निर्देश दिए। डाॅ0जेसानी ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों से कहा कि वे समय पर स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य केन्द्र में किसी विशेष प्रकार के रोगग्रस्त मरीज आते है तो उनकी जानकारी अविलम्ब जिला कार्यालय को अवगत करायें। यहां उन्होंने स्टोर रूम में भण्डारित औषधियों की स्टाॅक पंजी का भी मुआयना किया।
लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने सोमवार को विभिन्न विभागों में समयावधि के लंबित आवेदनों की समीक्षा कलेक्टेªट के सभाकक्ष में की। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को जिन-जिन ग्रामों में मुख्यमंत्री जी का भ्रमण कार्यक्रम है उन सभी ग्रामों में समस्त विभाग विभागीय शिविरों का आयोजन कर समस्याआंे का निराकरण भ्रमण केे पहले कराया जाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार की अपेक्षा उनके द्वारा स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में व्यक्त की गई। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि समयावधि के लंबित आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण की जानकारी बेवसाइट पर अंकित करने के निर्देश विभागो के अधिकारियोें को दिए। इस अवसर पर सीएम टेली समाधान सहित अन्य आवेदनों की समीक्षा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें