पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में मंगलवार से आयोजित होने वाले 61वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरूष और महिला कबड्डी चैम्पियनषिप की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस प्रतियोगिता में पुरूष और महिला वर्ग की 16-16 टीमें भाग लेंगी। अखिल भारतीय कबड्डी महासंघ के संयुक्त सचिव एवं आयोजन समिति के सचिव कुमार विजय ने सोमवार को बताया कि सभी मैच सिंथेटिक टर्फ पर खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है, सोमवार शाम तक सभी टीमें पटना पहुंच जाएंगी।
उन्होंने बताया कि विश्वकप कबड्डी और एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पूजा ठाकुर, जूनियर एशियाई कबड्डी चैंपियनषिप की हिस्सा लेने वाली रीति नेगी और कविता भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में शामिल हैं।
विजय ने बताया कि पुरूष वर्ग में रेलवे, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उतर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, सर्विसेज, तमिलनाडु, हैदराबाद, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र की टीमें भाग ले रही हैं।
महिला वर्ग में रेलवे, मणिपुर, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पांडिचेरी, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और महाराष्ट्र की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें