राहुल गांधी मामले में फैसला अंतिम : सोनिया गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

राहुल गांधी मामले में फैसला अंतिम : सोनिया गांधी

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में AICC की बैठक में अपने उद्गाटन भाषण में ही पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया कि राहुल गांधी के मामले में कार्यसमिति में लिया गया फैसला अंतिम है। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। सोनिया के इस भाषण के बाद स्टेडियम में राहुल को पीएम कैंडिडेट बनाने के लिए जोरदार नारेबाजी होने लगी। हंगामा बढ़ते देख खुद राहुल गांधी को मंच पर आना पड़ा। उन्होंने कहा कि आप शांत हो जाएं, मैं 2-3 घंटे बाद अपनी दिल की बात आपके सामने रखूंगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि कांग्रेस राहुल गांधी को पीएम कैंडिडेट नहीं घोषित करेगी। चुनाव के बाद पीएम के मुद्दे पर फैसला लिया जाएगा। इसके पहले सोनिया ने कहा कि कांग्रेस आगे की लड़ाई के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने पहले ही कहा था कि कांग्रेस के लिए आगे का रास्ता मुश्किलों भरा होगा। सोनिया ने कहा, 'हम हार से हताश नहीं हुए। हमारी सरकार ने आम आदमी के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। फूड सिक्यॉरिटी देने से जनता को फायदा हुआ है। मनरेगा के जरिए गांव में रहने वाले लोगों को रोजगार मिला है। किसानों की समृद्धि बढ़ी है।'

सोनिया ने कहा कि करप्शन खत्म करने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि करप्शन के खिलाफ लड़ाई में लोकपाल बिल हमारा सबसे बड़ा हथियार साबित होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में कई और करप्शन विरोधी बिल पास किए जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'हम जो कहते हैं, वह करते हैं। कांग्रेस ने लोगों को शिक्षा का अधिकार दिया। कांग्रेस ने आरटीआई के जरिए लोगों को ताकत दी है। तमाम पार्टियों ने हम पर झूठे आरोप लगाएं, लेकिन हमारी सरकार अडिग रही। किसी के सामने झुकी नहीं। हमारी सरकार से ज्यादा काम किसी और सरकार ने नहीं किया। महिला अधिकारों को हमने पुख्ता किया।'

सोनिया ने कहा कि देश के लिए सांप्रदायिक शक्तियां सबसे बड़ा खतरा हैं। इन सांप्रदायिक शक्तियों के बीच कांग्रेस का रास्ता लोगों को जोड़ने वाला रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: