शूमाकर अब शायद कभी कोमा से बाहर न आ सकें। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

शूमाकर अब शायद कभी कोमा से बाहर न आ सकें।


michael schumacher
फ्रांस की अल्पाइन पहाड़ी में स्कीइंग के दौरान बीते वर्ष 29 दिसंबर को दुर्घटनाग्रस्त फॉर्मूला-1 के दिग्गज खिलाड़ी माइकल शूमाकर अब शायद कभी कोमा से बाहर न आ सकें। शूमाकर के मस्तिष्क में जिस तरह की चोट आई है, उस पर हुए एक ताजा अध्ययन में कहा गया है कि मस्तिष्क में इस तरह की गंभीर चोट (ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरीज) के मामलों में जल्द मृत्यु का खतरा तीन गुना अधिक बढ़ जाता है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय एवं स्वीडन के स्टॉकहोम में स्थित कैरोलिंस्का संस्थान के शोधकर्ताओं के अनुसार, मस्तिष्क में इस तरह की गंभीर चोट के बाद बच जाने वाले लोगों में जल्द मृत्यु होने का जोखिम तीन गुना बढ़ जाता है। ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरीज (टीबीआई) के मामलों में व्यक्ति की खोपड़ी में फ्रैक्चर हो सकता है, आंतरिक रक्तस्राव, लंबे समय के लिए अचेत हो जाना या इनमें से कई लक्षण हो सकते हैं।

शोध पत्रिका 'जेएएमए साइकियाट्री' में प्रकाशित अध्ययन में मुख्य शोधकर्ता सीना फाजेल ने कहा, "टीबीआई के बाद छह महीने से अधिक जीवित व्यक्तियों में अधिकांश की मौत अन्य लोगों की अपेक्षा अल्पायु में हुई पाई गई।" फॉर्मूला-1 चैम्पियन 44 वर्षीय शूमाकर दुर्घटना के बाद से फ्रांस के ग्रेनोबल अस्पताल में भर्ती चल रहे हैं, तथा 18 दिनों बाद भी चिकित्सकीय कोमा में हैं।

अध्ययन में कहा गया है कि मादक पदार्थो का इस्तेमाल करने वाले एवं मानसिक बीमारी से ग्रस्त टीबीआई के बाद जीवित बचे व्यक्तियों में भी अल्पायु में मृत्यु का खतरा अधिक पाया गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अल्पायु में मृत्यु से आशय 56 वर्ष की आयु से पहले हुई मृत्यु से है।

कोई टिप्पणी नहीं: