कवि प्रदीप के परिजन बोले, भाजपा मंत्री मांगें माफी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

कवि प्रदीप के परिजन बोले, भाजपा मंत्री मांगें माफी


kavi pradeep
हिंदी के मशहूर कवि और 'ऐ मेरे वतन के लोगों' सहित कई सुरीले देशभक्ति गीतों के रचयिता प्रदीप के परिवार के लोगों ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के एक मंत्री से उनके पिता के साथ-साथ परोक्ष रूप से महात्मा गांधी का अपमान करने के लिए लिखित में माफी मांगने को कहा। परिवार ने कहा है कि जो बयान सामने आया है वह पर्याप्त नहीं है। 

दिवंगत कवि प्रदीप की बेटियों मितुल प्रदीप और सरगम ठक्कर ने पर्यावरण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से उनके उस कथित बयान के लिए माफी मांगने के लिए कहा है जिसमें विजयवर्गीय ने कहा था कि 'राष्ट्रीय स्तर के सम्मानित कवि को महात्मा गांधी की प्रशंसा करने के लिए लात-घूंसे लगाए जाने चाहिए थे।'

इंदौर में मध्य दिसंबर में एक सभा में विजयवर्गीय ने लोकप्रिय देशभक्ति गीत 'दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल' पर छींटाकशी की। यह गीत प्रदीप ने 1954 में बनी फिल्म 'जागृति' के लिए रची थी और यह महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धांजलि मानी जाती है। मंत्री के बयान से आहत कवि प्रदीप की बेटी मितुल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से विरोध दर्ज कराते हुए माफी मांगने को कहा।

नाराज मितुल प्रदीप ने गुरुवार को कहा, "करीब एक महीने बाद कल (बुधवार को) मुझे विजयवर्गीय का जवाब मिला है जिसमें कोई पश्चाताप का भाव नहीं है और उनके हिंसक विचारों का संकेत मिलता है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने के लिए पछतावा जाहिर किया है, कही गई बातों के लिए नहीं। उन्होंने दावा किया किया है कि विभिन्न मुद्दों पर उन्हें अपने विचार रखने की आजादी हासिल है।" अपने मंत्रालय के लेटरहेड पर हिंदी में लिखे गए जवाब में कवि प्रदीप की महानता को स्वीकार करते हुए विजयवर्गीय ने कहा है कि कवि के बारे में भिन्न विचार व्यक्त करना किसी तरह उनका अपमान करना नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: