बिहार के दो निर्दलीय सदस्य पुतुल कुमारी और ओम प्रकाश यादव भाजपा में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जनवरी 2014

बिहार के दो निर्दलीय सदस्य पुतुल कुमारी और ओम प्रकाश यादव भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनावों से कुछ पहले भाजपा के लिए उत्साहवर्धक घटनाक्रम में सोमवार को बिहार के दो निर्दलीय लोकसभा सदस्य पुतुल कुमारी और ओम प्रकाश यादव पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की उपस्थिति में पुतुल कुमारी पार्टी में शामिल हुई। वह तत्कालीन सांसद और अपने पति दिग्विजय सिंह के निधन के बाद 2010 में बांका सीट के लिए हुए उप चुनाव से विजयी हुई थीं। सिवान लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले ओम प्रकाश यादव भी पार्टी में शामिल हुए हैं।

बिहार में जदयू से गठबंधन टूटने के बाद से भाजपा राज्य में अपने को मजबूत बनाने में जुटी है। राज्य में भाजपा की बढ़ती संभावनाओं की खबरों के बीच बताया जा रहा है कि विभिन्न दलों के कई नेताओं ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है। सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी कुछ और नेताओं को अपनी जमात में शामिल करेगी।

राजनाथ सिंह ने दोनों सासंदों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि लोग कांग्रेस से नाराज हैं और सरकार को बदलना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस भी आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस हर तरह के हथकंडे अपनाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: