केजरीवाल का धरना अराजक : मनीष तिवारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जनवरी 2014

केजरीवाल का धरना अराजक : मनीष तिवारी


manish tiwari
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों का धरने पर बैठना "संवेधानिक तौर पर अराजक" एवं "दिखावटी" है। मनीष तिवारी ने यहां एक समारोह से इतर कहा कि पुलिस की तथाकथित निष्क्रियता के खिलाफ अरविंद के धरने पर बैठने से "कुछ नहीं होने वाला।" अरविंद, आम आदमी पार्टी (आप) के अपने दो मंत्रियों के आदेशों का दो पुलिस अधिकारियों द्वारा पालन न करने के खिलाफ सोमवार को धरने पर बैठ गए और दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की।

तिवारी ने कहा, "आपको सत्ता में आने और बड़े-बड़े वादे करने के लिए बहुमत मिल गया..और आपको पता है कि आप अपने वादे पूरे नहीं कर सकते। इसीलिए वे दिखावटीपन का सहारा ले रहे हैं।" मनीष ने आप के मंत्रियों सोमनाथ भारती और राखी बिड़ला की गतिविधियों पर चिंता जाहिर की और कहा, "प्रगतिविरोधी, प्रतिक्रियावादी एवं रूढ़ीवादी मर्दो को इससे जाने वाले संदेश को लेकर मैं चिंतित हूं। इससे ऐसे रूढ़ीवादी मर्दो को यही संदेश जाता है कि यदि वे किसी महिला की पोशाक या उसकी गतिविधि को पसंद नहीं करते हैं, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई के लिए अड़ सकते हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: