सायना, सिंधु, कश्यप मलेशिया ओपन से बाहर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

सायना, सिंधु, कश्यप मलेशिया ओपन से बाहर

मेबैंक मलेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में तीसरे दिन, गुरुवार को दिन भारत के दृष्टिकोण से निराशाजनक रहा। शीर्ष वरीय भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल, पारुपल्ली कश्यप और पी.वी. सिंधु को हार का सामना करना पड़ा, जबकि टूर्नामेंट में अब किदांबी श्रीकांत के रूप में एकमात्र भारतीय चुनौती रह गई है।

इससे पहले, भारत को पहली निराशा विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता भारत की उदीयमान बैडमिंटन प्रतिभा पी. वी. सिंधु से मिली। सिंधु दूसरे दौर के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की येओन जू बेई से 21-16, 21-19 से हार गईं। यह मैच 45 मिनट तक चला।

इसके बाद देश की शीर्ष वरीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सायना नेहवाल ने भी निराश किया। नेहवाल बीते एक वर्ष से काफी खराब फॉर्म से गुजर रही हैं। बीते वर्ष नेहवाल एक भी अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीतने में असफल रहीं।
आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त नेहवाल को टूर्नामेंट के दूसरे दौर में गैर वरीय चीन की याओ जूई ने  ने 56 मिनट में 21-16, 10-21, 19-21 के अंतर से हारा दिया। सायना का जूई के खिलाफ यह पहला मुकाबला था।

सायना ने पहले गेम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूई को 21-16 से मात दे दी, लेकिन दूसरे गेम में वापसी करते हुए जूई ने एकतरफा मुकाबले में सायना को 21-10 से पटखनी दे दी। तीसरे और निर्णायक गेम में सायना ने जूई को कड़ी टक्कर दी और कभी भी अंकों का अंतर चार अंकों से अधिक नहीं होने दिया। तीसरे गेम का स्कोर एक समय 19-19 पर था, जिसके बाद लगातार दो अंक अर्जित करते हुए जूई ने मैच अपने नाम कर लिया।

भारत के लिए दिन का आखिरी मुकाबला पारुपल्ली कश्यप और तीसरी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के जैन ओ जोर्गेनसेन के बीच हुआ, जिसमें जोर्गेनेसेन ने कश्यप को सीधे सेटों में 21-18, 21-15 से मात दे दी। पहले गेम में तो कश्यप ने कुछ संघर्ष किया और 18-18 की बराबरी तक मैच को लाने में सफल रहे, लेकिन दूसरे गेम में जोर्गेनसेन ने आक्रामक रूख अपना लिया लगातार अंक अर्जित करते हुए कश्यप को मात दे दी।

कोई टिप्पणी नहीं: