सैयदना शोक सभा में मची भगदड़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2014

सैयदना शोक सभा में मची भगदड़

मुंबई के मालाबार हिल के नजदीक दाऊदी बोहरा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के आवास पर शुक्रवार आधी रात के बाद भगदड़ मच जाने से 18 लोगों की मौत हो गई। बुरहानुद्दीन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था।

 पुलिस और बृह्णमुंबई नगरनिगम के आपदा नियंत्रण अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ आधी रात के बाद लगभग 1.30 बजे उस वक्त मचा, जब हजारों शोक संतप्त लोग सैफी महल के नजदीक उमड़े थे। यहां बुरहानुद्दीन के शोक सभा का आयोजन किया गया था।

अचानक मची भगदड़ की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अभी सैफी अस्पताल में 17 और कुम्बाला हिल अस्पताल में एक शव रखे गए हैं। बीएमसी आपदा नियंत्रण कक्ष ने बताया कि लगभग 20 घायलों का इलाज किया गया या उन्हें जाने दिया गया है, जबकि अन्य तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बुरहानुद्दीन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। वह 102 वर्ष के थे और उनका दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार में अंतिम संस्कार होने वाला था।

कोई टिप्पणी नहीं: