मुक्केबाज डिंगको सिंह पुलिस हिरासत में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2014

मुक्केबाज डिंगको सिंह पुलिस हिरासत में


dingko singh
मणिपुर की एक अदालत ने शुक्रवार को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज डिंगको सिंह को एक महिला भारोत्तोलक पर कथित तौर पर हमला करने एवं दुष्कर्म करने की कोशिश करने के आरोप में 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दिग्गज मुक्केबाज एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित डिंगको सिंह गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को उन्हें इंफाल के पश्चिमी जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस ने कहा, "डिंगको ने महिला भारोत्तोलक के परिजनों द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद गुरुवार शाम को आत्मसमर्पण किया।" पुलिस के मुताबिक महिला एथलीट ने डिंगको पर 13 जनवरी को खुमन लामपाक खेल परिसर में उस पर हमले की बात कही है। उसका कहना है कि उसने डिंगको की कार की धूल जमी नम्बर प्लेट पर उनका नाम लिखा था और इसी कारण उन्हें हमले का शिकार होना पड़ा।

डिंगको ने हालांकि कहा कि महिला एथलीट ने कुछ आपत्तिजनक शब्द लिखे थे जबकि महिला एथलीट की दलील है कि उसने सिर्फ मुक्केबाज का नाम लिखा था। महिला एथलीट की उम्र 17 साल बताई गई है। महिला एथलीट ने पुलिस को बताया कि डिंगको ने उन पर बेंत की छड़ी से जोरदार प्रहार किया। महिला एथलीट का इम्फाल के एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

डिंगको ने 1998 के बैंकॉक एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। बीते साल दिसम्बर में डिंगको को इम्फाल स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के खेल परिसर में कोच नियुक्त किया गया है। डिंगको को एशियाई खेलों में सफलता के लिए अर्जुन पुरस्कार मिल चुका है और बीते साल उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: