चंपारण (बिहार) की खबर 24 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जनवरी 2014

चंपारण (बिहार) की खबर 24 जनवरी)

आलोक विचार मंच के तत्वावधान में आॅफिसर्स इलेवन और मीडिया इलेवन के बीच 

bihar map
नरकटियागंज(पच) आलोक विचार मंच के तत्वावधान में गणतंत्र भारत के 65 वें त्योहार के मौके पर नरकटियागंज के उच्च विद्यालय के मैदान पर एक शो मैच खेला जाना है। आलोक विचार मंच के संस्थापक शाहनवाज रिज़वान ने बताया कि मीडि़या इलेवन और एसएसबी के आॅफिसर्स इलेवन के बीच 26 जनवरी 2014 को एक बजे से टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। जिसका उद्घाटन एसएसबी के प्रभारी सेनानायक राकेश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगे। जबकि अनुमण्डल पदाधिकारी विजय कुमार पाण्डेय और एसडीपीओ संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर मैच के दौरान मौजूद रहेंगे। इस मैच में विजेता और उपविजेता ट्राॅफी तथा मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार स्थानीय प्रबुद्धजनों के माध्यम से आलोक विचार मंच प्रदान करेगा। समाजिक कार्यकर्ताओं ने आलोक विचार मंच के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा है कि पारा मिलिटरी और समाज के बीच कड़ी का काम करने वाले पत्रकारों के बीच के मैच का आनन्द ही कुछ अलग होगा।

रामपुर को हरा सेमीफाइनल में पहुँचा बेलबनिया

नरकटियागंज(पच) प्रखण्ड के गोखुला स्टेशन स्थित खेल के मैदान में न्यु ईयर कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2014 का शुभारंभ ग्यारह जनवरी को हुआ। जिसका फाईनल मुकाबला गणतंत्र दिवस को खेला जाएगा। आज 24 जनवरी 14 को खेले गये पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बेलवनवा की टीम ने 12 ओवर में 120 रन बनाया जबकि जवाब में खेलते हुए रामपुर की टीम ने 10 ओवर में 78 रन पर सिमट गयी। इस प्रकार पहले सेमीफाइनल में बेलवनिया ने अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। गौरतलब है कि गोखुला में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रामपुर, बेलबनिया, खजुरिया, मथुरा, गोखुला, सोनासती, भेडि़हरवा, गदियानी, नरकटिया, बरवा और बेलवा समेत कुल 15 टीमें शामिल हुई है।

आंगनबाड़ी सेविकाएँ पर्यवेक्षिकाओं से परेशान

नरकटियागंज(पच) समेकित बाल विकास परियोजना नगर परिषद नरकटियागंज में आज टीएचआर सम्पन्न हुआ। शहर के करीब सभी केन्द्रों पर पोषाहार कार्यान्वयन समिति की उपस्थिति में सही ढंग से वितरण सम्पन्न हुआ। जबकि महिला पर्यवेक्षिका अपने प्रतिवेदन में उन सेविकाओं के विरूद्ध लिखा करती है, जो उनकी हुक्मउदली करती है। जिसमें महिला पर्यवेक्षिका की मनमानी से आंगनबाड़ी सेविकाएँ त्रस्त है। महिला पर्यवेक्षिका आंगनबाड़ी सेविकाओं में इस कदर भय का माहौल कायम कर रहीं हैं, मानों सेविका पद पर काम करना गुनाह है। आंगनबाड़ी सेविका संघ की बैठक में सेविका के शामिल नहीं होने का फरमान तक नगर परिषद की पर्यवेक्षिका द्वारा जारी किया गया। ससमय केन्द्र का संचालन करने वाली सेविकाओं को धमकाना उनकी नियति बन गयी है। सेविकाओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि जिन सेविकाओं से उनकी अच्छी खासी बनती है, उन्हे कोई परेशानी नहीं किन्तु जिनसे खास मुद्दे पर नहीं बनती उनके विरूद्ध प्रतिवेदन देना उनके लिए नयी बात नहीं है। इस बावत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की जिला नेता सुमन वर्मा व स्नेहलता ने कहा कि सेविकाओं पर अत्याचार अब सहन नहीं किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: