जिन शासन के राजा पधार रहे है ...
- भव्य शोभायात्रा के साथ राष्ट्रसंत का हुआ शहर में मंगल प्रवेश
झाबुआ-- राष्ट्रसंत आचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी मसा एवं जिले के गौरव नित्यानंद विजयजी मसा आदि साधु-साध्वी मंडल का शुक्रवार को सुबह ग्राम बिलिडोज में आगमन हुआ। यहां समाजजनों द्वारा आचार्य श्री एवं साधु-साध्वी मंडल की आगवानी की गई। इसके पश्चात् यहां से आचार्य श्री एवं साधु-साध्वी मंडल ने बैंड-बाजों के साथ दिगंबर जैन नसिया पर प्रवेश किया। यहां पर नवकारसी का आयोजन किया गया। इसके पश्चात् भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पश्चात् राजवाड़ा चैक स्थित निजी गार्डन में धर्मसभा का आयोजन हुआ। श्री संघ प्रवक्ता रिंकू रूनवाल ने बताया कि आचार्य श्री एवं साधु-साध्वी मडल का ग्राम बिलिडोज में फिल्टर प्लांट पर प्रवेश हुआ। यहां समाजजनांे द्वारा भव्य स्वागत किया। यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद आचार्यश्री का नगर आगमन हुआ। नसिया भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे एक वाहन पर आचार्य श्री के जयघोष लगाए जा रहे थे। इसके पीछे जिले की सांस्कृतिक परपंरा के अनुरूप आलीराजपुर के दल द्वारा आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया जा रहा था। ढोल-ताशे पर समाज के युवा, महिला-पुरूषों द्वारा जगह’-जगह आचार्य श्री के जयकार के नारे लगाए जा रहे थे। शोभा यात्रा में एक जैसी वेशभूषा में महिला परिषद्, दिगंबर महिला मंडल एवं तेरापंथी महिला मंडल की महिलाएं कलश लेकर चल रहीं थी। आचार्य श्री का जगह-जगह समाजजनों सहित नगरवासियों द्वारा दर्शन वंदन किया जा रहा था। आचार्यश्री के समक्ष महिलाओं ने गवली कर उनकी आगवानी की।
नवकारसी का हुआ आयोजन
इससे पूर्व स्थानीय नसिया पर नवकारसी का आयोजन हुआ। जिसका लाभ लीलाबाई शांतिलाल भंडारी परिवार द्वारा लिया गया। जुलूस में सकल जैन समाज द्वारा हिस्सा लिया गया। यह शोभायात्रा शहर के काॅलेज मार्ग, राजवाड़ा चैक पहुंची। जहां पर क्षेत्रीय विधायक शांतिलाल बिलवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष दुबे, विजय नायर, नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया द्वारा आचार्य श्री दर्शन वंदन किए गए। यह यात्रा नेहरू मार्ग, आजाद चैक पहुंची। यहां पर क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया सपरिवार द्वारा आचार्य श्री के दर्शन किए गए। इसके पश्चात् बाबेल चैराहा, थांदला गेट, रूनवाल बाजार, बावन जिनालय होते हुए लक्ष्मीबाई मार्ग में भाव भरा माहौल देखकर श्री भूरिया एवं परिषद् परिवार के युवा झूमने से अपने आपको रोक नहीं पाए। शोभायात्रा राजवाड़ा चैक पर स्थित एक निजी गार्डन में धर्म सभा में तब्दील हो गई। इसके पश्चात् आचार्य भगवंत का सुश्रावक धर्मचंद्र मेहता द्वारा श्री संध को गुरू वंदना करवाई गई।
अतिथियों ने किया शुभारंभ
यहां पर डाॅ. केके त्रिवेदी, ताराचंद गादिया, कनकमल कटकानी, संजय मेहता, निर्मल अग्रवाल, डाॅ. विक्रांत भूरिया द्वारा आस्था के केंद्र परम् पूज्य गुरूदेव श्री राजेद्र सूरीश्वरजी मसा के चित्र पर दीप प्रज्वजलन किया गया। इसके पश्चात् स्वागत गीत आशा कटारिया द्वारा गाया गया। गुरू भक्ति गीत इंदौर से आई महिला पुष्पा एवं प्रेमलता द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण श्री संघ के उपाध्यक्ष संजय मेहता द्वारा दिया गया। इसके पश्चात् अतिथि के रूप में उपस्थित कांतिलाल भूरिया एव उनकी पत्नी कल्पना भूरिया, डाॅ. विक्रांत भूरिया एवं उनकी पत्नि शीना भूरिया का महोत्सव में स्वागत के लाभार्थी मनोहर भंडारी, प्रमोद भंडारी, निखिल भंडारी द्वारा बेच लगाकर किया गया। आचार्य देवेश की प्रथम वासाक्षेप एवं कामली का चढ़ावा बोला गया। जिसका लाभ कांतिलाल भूरिया, सुरेशचन्द्र जैन एवं मनोहरलाल राजेन्द्र, प्रदीप भंडारी परिवार द्वारा लिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री संघ सचिव यशवंत भंडारी ने किया। कार्यक्रम में महिला परिषद् झाबुआ द्वारा प्रकाशित पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इसके पश्चात् वासाक्षेप पूजन एवं कामली के लाभार्थी परिवार का स्वागत प्रमोद भंडारी एवं निखिल भंडारी द्वारा किया गया वहीं श्रीमती कल्पना भूरिया एवं श्रीमती शीना भूरिया का स्वागत श्रीमती लीलाबेन भंडारी, बिंदु भंडारी एवं अंजु भंडारी द्वारा किया गया। समारोह में पारा श्री संघ से पधारे मनोहर छाजेड़ ने दस दिवसीय दीक्षा एवं प्रतिष्ठा महोत्सव में श्री संघ को पधारने का आग्रह किया। साथ ही मेघनगर से रजत कावडि़या द्वारा मेघनगर में आयोजित होने वाले भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव में श्री संघ झाबुआ को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
तत्व का नहीं होता है ज्ञान
आचार्य श्री ने अपने मंगलचारण के साथ धर्मसभा में बैठे हुए सभी लोगों को आर्शीवचन प्रदान किए। इसके पश्चात् उन्होंने बताया कि आज मनुष्य के पास सब कुछ है, लेकिन तत्व का ज्ञान नहीं होने के कारण सहीं मार्ग का मनुष्य अनुसरण नहीं कर पा रहा है। गुरूदेव ने सभी को धर्म आराधना कर प्रभु से जुड़कर अपने जीवन को सफल बनाने की प्रेरणा दी। इसके पश्चात् साधर्मी वात्सल्य का कार्यक्रम हुआ। जिसमें श्री संघ सचिव श्री भंडारी के आग्रह पर पधारे अतिथियों ने साधर्मी वात्सल्य का लाभ लिया। दोपहर ढ़ाई बजे बावन जिनालय में श्री आदिनाथ पंच कल्याणक पूजन का आयोजन श्री आदिनाथ राजेन्द्र संगीत मंडल द्वारा किया गया। यह पूजन विधिकारक त्रिलोकभाई एवं ओच्छबलाल जैन द्वारा पढ़ाई गई। जिसके लाभार्थी समरथ मल, महेन्द्रकुमार मुथा परिवार रहा।
आज होगा भव्य भक्तांमर महापूजन का आयोजन
शनिवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन आचार्य भगंवत की निश्रा में भक्तांबर, गुरू चालीसा एवं मधुर आचार्य भगवंगत के प्रवचन एवं दोपहर 12.39 पर श्री भक्तामर महापूजन का आयोजन हुआ। इसके पश्चात् शाम 5 बजे साधर्मी वात्सल्य एवं रात्रि में मधुर भक्ति संगीत का आयोजन होगा। समाज के संरक्षक कांतिलाल बाबेल, धर्मचन्द मेहता, आनंदीलाल संघवी, रसिकभाई शाह, पुखराज कांठी, जयंतीलाल कोठारी, राजेश मेहता, परिषद् परिवार एवं जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा श्री संघ के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सभी धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने की अपील की है।
लोक सभा चुनाव को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में हुई जिला स्तरीय बैठक-
- दिलीपसिंह भूरिया ने कार्यकर्ताओं से तत्परता से जुट जाने का किया आव्हान
झाबुआ-- भारतीय जनतापार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया के मुख्य आतिथ्य एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष शैलेष दुबे की अध्यक्षता में जिले के सभी पदाधिकारिया, मण्डलों के अध्यक्षो, पदाधिकारियों की लोकसभा चुनाव मे रणनीति तय करने तथा स्टेचू आफ यूनिटी अभियान को तत्परता पूर्वक चलाने के लिये विशेष बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्रकुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीपसिंह भूरिया ने लोकसभा चुनाव मे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजूट होकर तथा भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से लोकसभा मे जीताने के लियेअभी से जुट जाना है । बैठक में हुई चर्चा के अनुसार निर्णय लिया गया कि 23जनवरी से पूरे जिले में शुरू हुए अभियान की बनाये गये प्रभारी नियमित रूप से सतत मानिटरिंग करेंगें । पूरे जिले के 149 गा्रम केन्द्रों पर एक साथ 27 जनवरी से लोक संग्रहण, एक वोट एक नोट अभियान शुरू किये जावे । इसके लिये गा्रम केन्द्रों के प्रभारी बनाये जाने के निर्देश मंडल प्रभारियों को दिये गये । इसके तहत स्टेचू आफ यूनिटी के लिये लौह संग्रहण एवं एक वोट एक नोट अभियान को एक साथ चलाया जावेगा । बैठक में गणतंत्र दिवस को जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निशुल्क मोदी चाय के स्टाल लगा कर नगर में नरेन्द्र मोदी का मुखौटा पहिन कर नगर मे तीन स्थानों पर लोगों को चाय पिलायेगें । बैठक मे लिये गये निर्णय के अनुसार आगामी 1 फरवरी को बसस्टेंड पर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों द्वारा केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं बढती महंगाई को लेकर को जिले के सभी मोर्चा प्रकोष्ठो के पदाधिकारियो, जिले मे निवासरत प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों, एवं कार्यकर्ताओं के विशाल धरने का आयोजन किया जावेगा । इस धरना आन्दोलन में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी भाग लेगें । बैठक मे बताया गया कि विधानसभा चुनाव में जिन बुथो पर भाजपा की जीत नही हुई है वहां विशेष ध्यान दिया जाना है तथा बुथ एवं मंडल वाईस समीक्षा कर सतत सम्पर्क करना है । बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार आगामी 6 फरवरी को विधानसभा वार सम्मेलन लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर आयोजित किये जावेगें । तदनुसार 6 फरवरी गुरूवार को झाबुआ में, 7 फरवरी शुक्रवार को थांदला में तथा 8 फरवरी शनिवार को पेटलावद में आयोजित सम्मेलन में बुथस्तरीय कार्यकर्ताओं की टोली सहित निर्वाचित प्रतिनिधि, सहकारी संस्थाओं, मंडी पदाधिकारियों पंच,सरपंच सहित सभी की भागीदारी रहेगी । इस अवसर पर लोक सभा चुनाव के जिला प्रभारी मनोहर सेठिया द्वारा विधानसभा वार पदाधिकारियों की नियुक्ति की तदनुसार पुरूषोत्तम प्रजापत को थांदला, शैलेष दुबें को झाबुआ एवं अनोखीलाल मेहता को पेटलावद विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया है । बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी 20 फरवरी गुरूवार को पूरे संसदीय क्षेत्र का विशाल सम्मेलन उत्कृष्ठ मैदान झाबुआ पर आयोजित कियाजावेगा । बैठक मे 11 फरवरी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि पर भाजपा की आजीवन सहयोग निधि, समर्पण नीधि के लिये मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में झाबुआ नगर के लिये मनोहर सेठिया, झाबुआ गा्रमीण में पुरूषोत्तम प्रजापति, कल्याणपुरा में छगन प्रजापति,कल्याणपुरा में छगनलाल प्रजापत, मेघनगर में प्रवीण सुराणा, खवासा में दोलत भावसार, पेटलावद में राजू डामोर, रायपुरिया में भानू भूरिया, रामा में शैलेष दुबे, पारा मे विजय नायर रानापुर में विधायक कलसिंह भाबर,थांदला में विधायक शांतिलाल बिलवाल मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करेगें । गत वर्ष एकत्रित समर्पण निधि में इस बार 20 प्रतिशत अधिक राषि संग्रहण के लक्ष्य को पूरा करने की जानकारी दी गई । आगामी 14 फरवरी को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चे द्वारा पूरे जिले में रविदास जयन्ती का आयोजन किया जावेगा । बैठक में दिलीपसिंह भूरिया ने कहा कि गुजरात में यहां के हजारों की संख्या मे वनवासी काम के लिये जारहे है उनसे सम्पर्क स्थापित कर नरेन्द्र मोदी के बारे में बताकर उन्हे भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिये प्रेरित करना है । जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में दिलीपसिंह भूरिया, विधायक कलसिंह भाबर, विधायक शांतिलाल बिलवाल, नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, जिला उपाध्यक्षगण मनोहरसेठिया, शैलेष दुबे, पुरूषोत्तम प्रजापति, दोैलत भावसार, विजय नायर, महामंत्री द्वय प्रवीण सुराणा, पवेसिंह पारगी,राजू डामोर, मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, बंटी डामोर,मेजिया कटारा,शैलेन्द्र सोलंकी, कमलेश डामोर, मेगजी भाई, कीर्ति भावसार,छगनलाल जायसवाल, बण्टी डामोर, गणराज आचार्य, भेरूलाल जाजपर,अनसिंह, भानु भूरिया, उत्तम जैन सहित बडी संख्या में भाजपा पनदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थ्ति थे । कार्यक्रम के अंन्त में वरिष्ठ पत्रकार यशवंत घोडावत , सैयदना साहब एवं प्रमीला लवंगकर के असामयिक निधन पर. दो मिनट मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
विधायक ने किया दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ
झाबुआ--स्थानीय केशव इण्टर नेशनल स्कूल पर शुक्रवार को स्पाईड क्लब हाउंसिंग बोर्ड कालोनी द्वारा दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ विधायक शांतिलाल बिलवाल के कर कमलों से किया गया । इस अवसर पर विधायक नेइसतरह की खेलस्पर्धाओं को आपसी मेलजोल की भावना बढाने तथा प्रतिस्पर्धा के माध्यम से आगे उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करने वाली विधा बताया । दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा में जिले भरकी 16 टीमों द्वारा भाग लिया जावेगा । स्पर्धा के शुभारंभ के अवसर पर जिलाभाजपा उपाध्यक्ष शैलेष दुबे, ओम शर्मा, मुकेश अजनार, सूर्या अमलियार, सईदुल्ला पार्षद संजय डाबी सहित बडीसंख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे ।
मतदाता दिवस 25 जनवरी को
झाबुआ -- 25 जनवरी को मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन शहीद चन्द्र शेखर आजाद महाद्यिालय झाबुआ में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। मतदाता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधिश श्री राजीव दुबे रहेगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती जयश्री कियावत करेगी
रोजगार सहायक पद की पूर्ति के लिये आवेदन करने की अतिम तिथि 8 फरवरी तक
झाबुआ--मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं पदेन अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक जिला पंचायत झाबुआ श्री धनराजू एस ने बताया कि जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मध्यप्रदेश के अतंर्गत ग्राम पंचायतों में ग्राम रोजगार सहायक के रिक्त पदो की पूर्ति की जाना है। रिक्त पदो की पूर्ति के लिये संबंधित जनपद पंचायत द्वारा आवेदन 25 जनवरी से 8 फरवरी तक प्राप्त किये जायेगे। संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा अनतिम मेरिट सूची जारी की जाऐगी। अनतिम सूची पर दावे आपति प्राप्त करने का कार्य 16 फरवरी तक ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत स्तर पर किया जायेगा। दावे आपति का निराकरण 18 फरवरी तक किया जायेगा। 19 फरवरी को संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा चयनित ग्राम रोजगार सहायक को सविदा हेतु स्वीकृत पत्र जारी किया जाऐगा। समय सीमा में कार्यवाही सम्पन्न करने के लिये जनपद पंचायत में पदस्थ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है एवं समय सीमा में पद पूर्ति की कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है।
प्रधानमंत्री स्वरोजगार कार्यक्रम के लिये, ऋण स्वीकृति के लिये हितग्राहित चयन किया गया
झाबुआ-- कलेक्टर कार्यालय में प्रधानमंत्री स्वरोजगर कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार करने के लिये युवाओं का चयन ऋण स्वीकृति के लिये किया गया। युवाओ के चयन के लिये महाप्रबंधन उद्योग श्री अमरसिंह मौरे एलडीएम श्री पांडे, सहित रोजगार कार्यक्रमसेे संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
केवीके एवं आत्मा परिय®जना का संयुक्त कृषि तकनीकी सप्ताह
झाबुआ --कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) के संयुक्त तत्वावधान में कृशि विज्ञान केन्द्र के प्रक्षेत्र पर दिनांक 21 से 25 जनवरी 2014 तक चल रहे पाच दिवसीय कृषि तकनीकी सप्ताह के तीसरे दिन दिनाॅक 23 जनवरी 2014 को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के रिटायर प्र¨फेसर डाॅ. पी.के. पाठक विषेश अतिथि उपस्थित थे। इसमें जिले के विभिन्न विकासखण्डो से लगभग 370 किसानो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम मे षासन द्वारा केवीके के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. आई. एस. तोमर एवं आत्मा परिय®जना के परियोजना संचालक श्री जी. एस. त्रिवेदी ने बताया कि केवीके एवं आत्मा परिय®जना के माध्यम से 5000 कृषक¨ के समग्र विकास हेतु चयनित कृषक¨ क¨ विशेष रूप से शामिल किया गया है। कार्यक्रम की षुरूआत करते हुए रिटायर प्र¨फेसर डाॅ. पी.के. पाठक ने किसान¨ं क¨ उनकी विभिन्न फसल®ं एवं सब्जिय®ं में आने वाली कीट व बीमारिय®ं के विषय पर विस्तार से चर्चा की साथ ही उसके समय पर निदान के तरीक¨ व दवाअ¨ं के बारे मे विस्तार से बताया। आपने किसान¨ं की व्यक्तिगत खेती की समस्याअ¨ं क¨ सुनकर उसके निदान के उपाय बताये। कृशि विभाग से सहायक संचालक श्री एच.एस. च©हान ने षासन द्वारा चलाई जा रही कृशि विभाग की मुख्य योजनाओ के बारे मे विस्तार से बताया। कृशि विभाग से सहायक संचालक श्री संत¨ष म©र्य ने षासन द्वारा चलाई जा रही यंत्रदूत योजना की विस्तार से चर्चा की व इस य¨जना के लाभ की विभागीय प्रक्रिया से किसान¨ क¨ अवगत कराया। इसी कडी मे पशुपालन विभाग के उपसंचालक डाॅ. तिवारी, मत्स्यपालन विभाग के सहायक संचालक श्री. अ¨.पी. वर्मा, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री आशीष कनेश ने षासन द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजनाओ के बारे मे विस्तार से बताया व इन य¨जनाअ¨ं के लाभ की विभागीय प्रक्रिया से किसान¨ क¨ अवगत कराया। तकनीकी सत्र के द©रान कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. आर.के. यादव, डाॅ. महेन्द्र सिंह, डाॅ. व्ही.के. सिंह एवं डाॅ. आर.के. त्रिपाठी ने कृषि की नवीनतम तकनीक¨ की विस्तार से चर्चा की व उनके लाभ बताये। दिनांक 25 जनवरी 2014 क¨ कृषि तकनीकी सप्ताह के समापन अवसर पर जिले की कलेक्टर मह¨दया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं डाॅ. अनुपम मिश्रा, निदेशक, आॅचलिक परिय®जना निदेशालय, जबलपुर की गरिमामय उपस्थिति मे सम्पन्न ह¨गा।
ट्रक के निचे दबने से मौत
झाबूआ-- अजरूदीन पिता गजरूदीन काजी उम्र 28 वर्ष निवासी पुलिस चैकी क्र. 5 दाहोद ने बताया कि ट्रक क्र. जीजे-20-यू-4155 नदी में गिर जाने से जाकीर पिता शाबीर अली दिवान उम्र 36 वर्ष, युसुफ पिता अजित खान पठान उम्र 30 वर्ष निवासीगण दाहोद (गुजरात) की मृत्यु ट्रक में दब जाने से हो गई। प्रकरण में थाना मेघनगर में मर्ग क्र. 12/14, धारा 174 जाफौ0 का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया।
सडक दुर्घटना मे एक घायल एक की मौेत
झाबूआ-- आशिष पिता मथियास भूरिया उम्र 22 वर्ष निवासी थांदला ने बताया कि मोसा. एमपी-45/एमडी/991 का चालक ने मो0सा0 तेज गति व लापरवाही से चलाकर फरियादी की मो0सा0 को टककर मारकर फरियादी को चोंट पहुंचाई। प्रकरण में थाना थांदला में अप0क्र0 32/2014, धारा 279,337 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वही शेलेन्द्र पिता मानसिंह पचाया उम्र 30 वर्ष निवासी झाबुआ ने बताया कि ट्रक क्र. जीजे/02/5455 का चालक ने ट्रक तेज गति व लापरवाही से चलाकर दशरथ पिता मानसिंह को टककर मार दी जिससे उसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। प्रकरण में थाना कोतवाली में अप0क्र0 41/2014, धारा 304-ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें